Housefull 4 new song Shaitan Ka Saala आउट, अक्षय कुमार का दिखा 600 साल पुराना अंदाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 7, 2019, 11:47 PM IST

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 का नया गाना 'शैतान का साला' रिलीज हो गया है। इसमें अक्षय के 600 साल पुराने कैरेक्टर बाला से मिलवाया गया है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म हाउसफुल 4 को लेकर चर्चा में है। हाउसफुल सीरीज की ये चौथी फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित है, जिसमें वर्तमान और 600 साल पुराने वक्त को दिखाया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर और एक गाना 'एक चुम्मा' हाल ही में रिलीज हुआ था। अब इसके बाद फिल्म का दूसरा गाना 'शैतान का साला' आउट हुआ है। गाने में अक्षय के 1419 के अवतार बाला से मुलाकात करवाई गई है। अपने किरदार के बारे में अक्षय ने बताया कि जो है शैतान का साला और जिसको रावण ने है पाला। आपको बता दें कि हाउसफुल 4 में अक्षय के अलावा कृति सेनन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, रितेश देशमुख और बॉबी देओल नजर आएंगे। हाउसफुल 4 दीवाली के मौके पर 25 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसकी सीधी टक्कर सांड की आंख और मेड इन चाइना से होगी।

End of Article