कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी ने खोले एक-दूसरे के सीक्रेट्स, ऐसे शूट हुआ था भूल भुलैया 2 का क्लाइमैक्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2022, 04:53 PM IST

Kartik Aryan and Kiara Advani secrets: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 20 मई को रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले कार्तिक और कियारा ने खोले एक दूसरे के सीक्रेट्स...

Kartik Aryan and Kiara Advani secrets: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 20 मई को रिलीज होने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैंस से काफी अच्छा रिस्पॉन्स आ रहा है। अब फिल्म के प्रमोशन के दौरान कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने एक दूसरे के कई सीक्रेट्स शेयर किए हैं। कियारा ने बताया कि, 'कार्तिक आर्यन पूरी रात काम कर सकते हैं। उन्होंने क्लाइमैक्स सीन के दौरान अपना 100 फीसदी दिया था। उस दिन हम लगातार 30 घंटे शूटिंग कर रहे थे। हमें अपना सेट खाली करना था। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के अंदर कोई स्टारडम नहीं है। वह पूरी मेहनत के साथ अपना काम करते हैं।' वहीं, कार्तिक आर्यन ने बताया कि कियारा आडवाणी हमेशा कुछ न कुछ अच्छा काम करने के लिए सोचती हैं। इसके अलावा वह एक फैमिली पर्सन हैं।  

End of Article