सामने आई आमिर खान-करीना कपूर की 'कहानी', रिलीज होते ही वायरल हुआ लाल सिंह चड्ढा का पहला गाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 06:02 PM IST

Laal Singh Chaddha New Song: आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का पहला गाना कहानी रिलीज हो गया है। कहानी को कुछ ही घंटों में 13 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यहां पर देखें लाल सिंह चड्ढा का ये गाना...

Laal Singh Chaddha First Song Kahani: फिल्म लाल सिंह चड्ढा का आमिर खान के फैंस पिछले दो साल से इंतजार कर रहे हैं। आमिर खान और करीना कपूर के फर्स्ट लुक के बाद अब फिल्म का पहला गाना कहानी (Laal Singh Chaddha Song Kahani) रिलीज हो गया है। हालांकि, ये लिरिकल सॉन्ग हैं, जिसमें केवल गाने के बोल लिखे हुए हैं। गाने में किसी भी किरदार की झलक दिखाई नहीं दी गई है। कहानी गाने को म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने कंपोज किया है। वहीं, मोहन कानन ने इसे अपनी आवाज दी है। गाने के जरिए फिल्म की कहानी को बेहद खूबसूरत ढंग से समेटा हुआ है।

गाना टीसीरज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ, जिसे कुछ ही घंटे में 13 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जो लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। आपको बता दें कि आमिर खान (Aamir KHan) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा साल 1994 में आई हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स की फिल्म द फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को सीक्रेट सुपरस्टार के डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। लाल सिंह चड्ढा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने जा रही है।    

End of Article