Khuda Haafiz 2 का गाना Aaja Ve हुआ रिलीज, रुला देगा दर्द से भरा ये गाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2022, 05:00 PM IST

Aaja Ve song from Khuda Haafiz 2: खुदा हाफिज चैप्टर 2 का नया गाना आजा वे रिलीज हुआ है। इसे विशाल मिश्रा ने गाया है। यहां देखें इस दर्द में डूबे गाने का वीडियो।

Khuda Haafiz 2 song Aaja Ve: ओटीटी पर खुदा हाफिज की बड़ी सफलता के बाद इसके निर्माता विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय अभिनीत और फारुक कबीर द्वारा अभिनीत खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्नि परीक्षा लेकर आए हैं। फिल्म 8 जुलाई को रिलीज होने जा रही है और उससे पहले इसका गाना आजा वे दर्शकों के सामने लाया गया है। प्यार और दिल टूटने का दर्द दिखाते हुए, गीत को विशाल मिश्रा ने गाया है। जबकि इसके बोल फारूक कबीर, विशाल मिश्रा और कौशल ने लिखे हैं। यह बारिश के दृश्यों के साथ एक दिल को छू लेने वाला ट्रैक है।

गाने के बारे में फारुक कबीर कहते हैं कि मेलोडी शब्दों से कहीं अधिक बयान कर सकती है। विशाल मिश्रा ने समीर और नरगिस की प्रेम कहानी के इमोशनल ढांचे को सबसे खूबसूरत तरीके से सामने लाने के लिए संगीत की ताकत का इस्तेमाल किया है। 'आजा वे, प्यार की परीक्षा और अलगाव के दर्द का एहसास दर्शाती है। बता दें कि फिल्म में विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय लीड रोल में हैं। 

End of Article