बॉलीवुड

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस का हार्ट अटैक से निधन, रामायण के 'राम' अरुण गोविल से था खास रिश्ता

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 19, 2022, 08:40 PM IST

Tabassum Govil Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम गोविल का निधन हो गया है। एक्ट्रेस को 78 साल की उम्र में हार्ट अटैक आया था। तबस्सुम को उनके चैट शो फूल खिले हैं गुलशन गुलशन से घर-घर में पहचान मिली थी।

Image

tabassum

Tabassum Govil Death: हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर एक्ट्रेस तबस्सुम गोविल (Tabassum Govil) का निधन हो गया है। एक्ट्रेस को 78 साल की उम्र में हार्ट अटैक आया था। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत टॉक शो फूल खिले हैं गुलशन गुलशन से की थी। वो इस चैट शो में बॉलीवुड सेलेब्स से बात चीत करती थी। इस शो से उन्हें घर- घर में पहचान मिली थी। दूरदर्शन पर ये शो एक दो नहीं बल्कि 21 साल तक आया था। फूल खिले हैं गुलशन गुलशन शो की शुरुआत साल 1972 में हुई थी और ये शो 1933 तक टीवी पर ऑनएयर रहा था। तबस्सुम का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा था।

रामायण के अरुण गोविल से है खास रिश्ता

तबस्सुम की शादी अरुण गोविल के भाई विजय गोविल से हुई थी। वो रिश्ते में उनकी भाभी थी। तबस्सुम और विजय का एक बेटा है जिसका नाम होशांग है।

तबस्सुम के बेटे होशांग ने बताया कि उनकी मां का निधन शुक्रवार की शाम में हुआ था। उन्होंने बताया कि वो पूरी तरह से स्वस्थ थी। आज से 10 दिन पहले हमने एक शो भी शूट किया था और हम अगले हफ्ते से दोबारा शूटिंग करना चाहते थे और ये सब अचानक हो गया। तबस्सुम के परिवार ने बताया कि उनकी प्रार्थना सभा 21 नवंबर को आर्या समाज के लिंकिंग रोड के सांताक्रुज पर होगी।

तबस्सुम अयोध्या से ताल्लुख रखती हैं। उनका जन्म स्वतंत्रता सेनानी के परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई- लिखाई मुंबई से की थी। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार 1947 में फिल्म मेरा सुहाग से की थी। इस फिल्म में तबस्सुम ने नरगिस के बचपन का किरदार निभाया था। इसके बाद वो कई फिल्मों में दिखाई दी। 40 और 50 के दशक से ही तबस्सुम बड़े- बड़े स्टार्स के साथ काम कर रही थी। बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत करने वाली तबस्सुम ने कई फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में 'बहार' और 'जोगन' जैसी फिल्में शामिल है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article