बॉलीवुड

प्रणित मोरे कांड पर वीर पहाड़िया ने तोड़ी चुप्पी, बोले "मैं किसी भी तरह की हाथापायी के खिलाफ..."

कॉमेडियन प्रणित मोरे के साथ कोल्हापुर में हुई मारपीट पर एक्टर वीर पहारिया ने बयान जारी किया है और हादसी की निंदा की है। वीर पहारिया ने कहा है कि वो खुद इस मामले पर नजर रखेंगे और प्रणित के साथ हाथापायी करने वालों को पकड़वाने में मदद करेंगे। वीर ने जिस तरह से प्रणित का साथ दिया है लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Image

Veer Pranit

जाने-माने कॉमेडियन प्रणित मोरे हाल ही में कोल्हापुर में कॉमेडी करने के लिए गए थे, जहां उन्होंने वीर पहारिया के ऊपर कई सारे जोक क्रैक किए। ये जोक्स उन्हें भारी पड़ गए हैं क्योंकि वीर पहारिया के फैंस ने शो के बाद उन पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की। इस मारपीट में प्रणित मोरे को काफी चोट आई, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी। प्रणित मोरे के साथ हुए हादसे पर वीर पहारिया ने भी चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि वो किसी भी तरह की हाथापायी के खिलाफ हैं।

वीर पहारिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, "मैं कॉमेडियन प्रणित मोरे के साथ हुए हादसे के बारे में जानकर दंग रह गया हूं। मैं इस हादसे के बारे में कहना चाहता हूं कि इसके साथ मेरा कोई लेना-देना नहीं है और मैं किसी भी तरह की हाथापायी के खिलाफ हूं। मैं वो इंसान हूं जो मजाक को मजाक की तरह ही लेता हूं और जोक्स पर हंसकर जिंदगी में आगे बढ़ जाता हूं। मैंने अपने क्रिटीक्स तक पर प्यार बरसाया है। मैं इस तरह की हाथापायी को किसी भी तरह से बढ़ावा नहीं देता हूं। मैं चाहता हूं कि क्रिएटिव लोगों को फ्रीडम मिले और वो अच्छा काम करें।"

Veer

Veer

वीर पहारिया ने प्रणित से माफी मांगते हुए कहा है कि वो अपने फैंस के बदले माफी मांगते हैं और इस तरह की हाथापायी का सामना किसी को नहीं करना चाहिए। वीर पहारिया के अनुसार, 'मैं प्रणित से माफी मांगता हूं कि उनके साथ ऐसा हुआ है। मैं किसी भी तरह से लड़ाई दंगे का सपोर्ट नहीं करता हूं। मैं खुद इस केस पर नजर रखूंगा और उन लोगों को पकड़वाने में मदद करूंगा, जिन्होंने प्रणित के साथ हाथापायी की है।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article