Veer Pahariya New Movie: एक्टर वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) ने फिल्म स्काई फोर्स से अपने करियर की शुरुआत की। फिल्म में वीर पहाड़िया सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ नजर आए। फिल्म वीर ने धांसू एक्टिंग की थी। इस बीच वीर पहाड़िया की अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट में ये बताया गया है कि वीर पहाड़िया फिल्ममेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) अपनी नई फिल्म में धमाल मचाने वाले हैं। आइए विस्तार से जानते है इस बार में... (ये भी पढ़ें-एपी ढिल्लों की वजह से नहीं हुआ Tara Sutaria और Veer Pahariya का ब्रेकअप !! असली वजह आई सामने)

महेश भट्ट की मूवी में हुई वीर पहाड़िया की एंट्री (pic credit-instagram)
महेश भट्ट की मूवी में हुई वीर पहाड़िया की एंट्री
फिल्ममेकर महेश भट्ट अपनी नई फिल्म 'नाम - टू लिव इज वॉर' को लेकर चर्चा में हैं। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें वीर पहाड़िया और वरुण शर्मा मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म की हीरोइन के नाम का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। 'स्काई फोर्स' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले वीर पहाड़िया की यह दूसरी फिल्म होगी, जबकि वरुण शर्मा अपनी दमदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में फैंस इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।
वीर पहाड़िया ने शेयर की फोटोज
महेश भट्ट का कहना है कि वीर और वरुण दोनों में अपनी अलग पहचान बनाने का जुनून और मेहनत करने की भूख है। फिल्म की कहानी सिद्धांत सचदेव, सुहृता दास और श्वेता बोथरा ने लिखी है। यह स्क्रिप्ट महेश भट्ट की निगरानी में तैयार की गई है। सिद्धांत सचदेव फिल्म के निर्देशक भी हैं और फिलहाल फिल्म की लीड एक्ट्रेस की तलाश जारी है। वीर पहाड़िया ने हाल ही में अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म की टीम के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलने की बात कहते हुए अपनी खुशी जाहिर की। वहीं वरुण शर्मा ने भी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि यह प्रोजेक्ट काफी रोमांचक होने वाला है।
