बॉलीवुड

Luka Chuppi 2 से कटा कार्तिक आर्यन-कृति सेनन का पत्ता!! वरुण धवन संग रोमांस करेगी ये हसीना

Varun joins Luka Chuppi 2: कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन की लुका छुपी ने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया था और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। लुका छुपी रिलीज होने के बाद से ही इसके सीक्वल की बातें होने लगी थीं। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन ने लुका छुपी 2 से कार्तिक आर्यन को रिप्लेस कर दिया है।

Image

Varun in Luka Chuppi 2

Varun joins Luka Chuppi 2:साल 2019 में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन की फिल्म लुका छुपी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म ने न केवल दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया था बल्कि शानदार कमाई करके सुपरहिट का तमगा भी अपने नाम किया था। फिल्म लुका छुपी की रिलीज के बाद से ही दर्शक इसके सेकेंड पार्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो खत्म होने की कगार पर है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लुका छुपी के मेकर्स ने इसका दूसरा पार्ट शुरू करने की प्लानिंग शुरू कर दी है और इसके लिए कास्टिंग भी पूरी की जा चुकी हैं।

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के अनुसार, 'मैडॉक फिल्म्स ने लुका छुपी फिल्म सीरीज बनाने का फैसला किया है और इसके दूसरे भाग में वरुण धवन और शरवरी वाघ को लेने का फैसला लिया है। वरुण और शरवरी नए किरदारों के साथ इस सीरीज को आगे बढ़ाएंगे और दर्शकों को गुदगुदाएंगे। ओरिजनल लुका छुपी में कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन थे। बताया जा रहा है कि वरुण और शरवरी ने मेकर्स को हां कह दी है और जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान हो सकता है।'

लुका छुपी का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया था, लुका छुपी 2 को नहीं बनाएंगे। उनका एक करीबी लुका छुपी 2 को बनाने की जिम्मेदारी उठाएगा और लक्ष्मण उतेकर को-प्रोड्यूसर के तौर पर उसे सपोर्ट करेंगे। वरुण धवन की पिछली कुछ फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं कर पायी हैं, जिस कारण वो सफल फिल्मों की तलाश में हैं। बॉर्डर 2 और नो-एंट्री 2 के बाद लुका छुपी 2 के साथ वरुण अपने करियर को पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article