बॉलीवुड

वाणी कपूर ने बताया कैसे हैं पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान, पहली बार काम करने के बाद अभिनेत्री की हुई ऐसी हालत

Vaani Kapoor talk about Co-Star Fawad Khan: अभिनेत्री वाणी कपूर ने पहली बार पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के साथ काम किया है। उनके लिए यह अनुभव कैसा रहा उन्होंने खुलकर बयां किया। वाणी -फवाद की फिल्म अबीर गुलाल 9 मई 2025 को रिलीज हो रही है। फैंस दोनों की केमिस्ट्री को देखने के लिए बेताब हैं।

Vaani Kapoor talk about Co-Star Fawad Khan

Vaani Kapoor talk about Co-Star Fawad Khan: अभिनेत्री वाणी कपूर ( Vaani Kapoor ) और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान( Fawad Khan) जल्द ही मस्त रोमांटिक मूवी 'अबीर गुलाल' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म से फवाद खान( Fawad Khan) लंबे ब्रेक के बाद बॉलीवुड में काम करने जा रहे हैं। दोनों स्टार्स मिलकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। एक दिन पहले ही फिल्म का म्यूज़िकल लॉन्च इवेंट हुआ था, जिसमें दोनों की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया था। अब जबकि दोनों पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं, ऐसे में स्टार्स के फैंस के मन में सवाल आए कि दोनों को साथ में काम कर के कैसा लगा। अपने फैंस का जवाब देते हुए वाणी कपूर ने बताया कि फवाद खान कैसे एक्टर हैं।

वाणी कपूर ( Vaani Kapoor) और फवाद खान( Fawad Khan) ने अपने फैंस के साथ लाइव चैट पर खुलकर बात की। जब लोगों ने फवाद खान से पूछा कि आपको वाणी कपूर के साथ काम करने के बाद कैसा लगा, तब पाकिस्तानी एक्टर ने बताया कि वह कमाल की अभिनेत्री हैं, मुझे उनके साथ काम करने का अनुभव हमेशा याद रहेगा। वहीं वाणी कपूर ने फवाद के साथ मजाक करते हुए कहा कि मुझे तो इनके साथ काम करना बहुत परेशानी भरा लगा। बाद में वाणी ने कहा कि यह मजाक की बात है फवाद खान अच्छे एक्टर और अच्छे इंसान हैं। इनके अंदर कोई अहंकार नहीं है, मुझे उनके काम करने का तरीका बहुत अच्छा लगता है।

फवाद ( Fawad Khan) ने वाणी की तारीफ करते हुए कहा, मैं भी आपके लिए ऐसा ही कुछ फ़ील करता हूं, आप बहुत सहज हैं। वाणी ने आगे कहा, मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे फिल्म में एक बेहतरीन को-एक्टर मिला... स्क्रीन पर हमारी केमिस्ट्री बहुत अच्छी लगी... मैंने वाकई इसका लुत्फ उठाया। और वह मेरी बकवास सुनने के लिए थोड़ा सब्र रखता है क्योंकि मैं बहुत बकबक करती हूं, इसलिए वह सुनने में अच्छा है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

अर्चना वशिष्ठ
अर्चना वशिष्ठ Author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article