Siddhant as V Shantaram: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री इस वक्त दुनिया की ऐसी दूसरी फिल्म इंडस्ट्री है, जो सबसे ज्यादा फिल्में बनाती है। हॉलीवुड को छोड़ दें तो दुनिया की ऐसी कोई फिल्म इंडस्ट्री नहीं है, जो सालभर में लाखों की तादाद में फिल्मों का निर्माण करती है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री यहां तक कैसे पहुंची? वो कौन-कौन लोग थे जिन्होंने भारतीय सिनेमा को इतना समृद्ध बनाया है? क्या आप जानना नहीं चाहते हैं? राज कपूर, दिलीप कुमार और देव आनंद के अलावा भी कुछ ऐसे फिल्मकार थे जिन्होंने भारतीय सिनेमा को इस ऊंचाई पर पहुंचाने में अहम योगदान दिया है। उन्हीं में से एक थे वी शांताराम, जिन्होंने 40s-50s में कई ऐसी फिल्मों का निर्माण किया था, जिन्होंने लोगों को न केवल एंटरटेन किया बल्कि उन्हें सोचने पर भी मजबूर किया। (इसे भी पढ़ें: Border 2: आसमान से भारत मां की रक्षा करेंगे दिलजीत दोसांझ, FIRST LOOK देखकर फैंस बोले 'दुश्मनों की खैर नहीं...')
वी.शांताराम का नाम तो कई लोगों ने सुना होगा लेकिन उनकी शुरुआत और उनकी स्ट्रगल के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। लोगों को वी. शांताराम के बारे में बताने के लिए एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ला रहे हैं उन पर आधारित एक बायोपिक मूवी, जिसमें वो मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म वी. शांताराम के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही सिद्धांत चतुर्वेदी का फर्स्ट लुक जारी किया है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। वी. शांताराम के किरदार के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी ने गजब का ट्रांसफॉर्मेंशन किया है, जो लोगों को हैरान कर रहा है।
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम वी. शांताराम की बायोपिक अभिजीत सिरीष देशपांडे ने लिखी है और वो ही इसका डायरेक्शन करेंगे। फिल्म वी. शांताराम में फिल्ममेकर के विजन और उनकी स्ट्रगल दिखाई जाएगी, जिसे पर्दे पर दिखाने का जिम्मा सिद्धांत चतुर्वेदी का होगा। वी. शांताराम ने अपनी फिल्मों में साउंड, तकनीति और म्यूजिक का गजब मिश्रण किया था, जिसने उस दौर में लोगों को हैरान कर दिया था। इस फिल्म का निर्माण राहुल किरन शांताराम, सुभाष काले और सरिता अश्विन वर्दे मिलकर करेंगे। मेकर्स ने अब तक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, जिसके बारे में भविष्य में जानकारी दी जाएगी।
