बॉलीवुड

Border 2: आसमान से भारत मां की रक्षा करेंगे दिलजीत दोसांझ, FIRST LOOK देखकर फैंस बोले "दुश्मनों की खैर नहीं..."

Diljit Dosanjh Look From Border 2: सनी देओल की अकमिंग मूवी बॉर्डर 2 से दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। बॉर्डर 2 के मेकर्स ने दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक पोस्ट कुछ देर पहले ही फैंस के साथ शेयर किया है, जिसने पूरे देश में उत्साह भर दिया है। नेवी की ड्रेस में दिलजीत दोसांझ को देखकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है।

Image

Image Soruce: Border 2 Movie

Diljit Dosanjh Look From Border 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरफ से अगले 6 महीनों में रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट अगर बनाई जाएगी तो बॉर्डर 2 का नाम सबसे पहले आएगा। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 90 के दशक में रिलीज हुई बॉर्डर का दूसरा भार बॉर्डर 2 बनकर लगभग तैयार है और मेकर्स इन दिनों इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म बॉर्डर 2 के मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही वरुण धवन का फर्स्ट लुक जारी किया था और अब उनकी तरफ से दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक पेश किया गया है, जिसे फैंस से खूब प्यार मिल रहा है। दिलजीत दोसांझ ने अपने लुक से फैंस की नसों में उत्साह भर दिया है। (इसे भी पढ़ें: V shantaram Biopic: सिद्धांत चतुर्वेदी दिखाएंगे 'रेबेल ऑफ इंडियन सिनेमा' की कहानी, रिलीज हुआ फर्स्ट लुक)

दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया बॉर्डर 2 फर्स्ट लुक

अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने कुछ देर पहले ही बॉर्डर 2 अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। शेयर किए गए वीडियो में दिलजीत दोसांझ नेवी के ड्रेस में दिख रहे हैं। दिलजीत ने बॉर्डर 2 से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है, "इस देश के आसमान में गुरू के बाज पहला देते हैं।" आप दिलतीज दोसांझ द्वारा किया गया पोस्ट नीचे देख सकते हैं:

फैंस को पसंद आया दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक

जब से अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपना फर्स्ट लुक पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया है, वो सातवें आसमान पर हैं। फैंस लगातार दिलजीत की तारीफ कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। एक फैन ने लिखा है, "पाजी... आप नेवी की ड्रेस में कितने अच्छे लग रहे हो। आपको देखकर लग रहा है कि भारत मां पर कोई गलत आंखें नहीं उठा सकता है।" तो वहीं दूसरे ने लिखा है, "क्या कमाल का फर्स्ट लुक है। मैं तो बॉर्डर 2 पाजी के लिए ही देखूंगा।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article