बॉलीवुड

क्या ऋषभ पंत के लिए था उर्वशी रौतेला का आई लव यू वीडियो? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 10:31 PM IST

Urvashi Rautela Rishabh Pant Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और क्रिकेटर ऋषभ पंत के बीच कॉन्ट्रोवर्सी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब उर्वशी ने अपने वायरल वीडियो पर जवाब दिया है। जिसके बाद से ही दोनों फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

Image

Rishabh Pant and Urvashi Rautela

KEY HIGHLIGHTS
  • ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच कॉन्ट्रोवर्स अभी भी जारी।
  • उर्वशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
  • ‘आई लव यू’ वाले इस वीडियो पर उर्वशी ने जवाब दिया है।

Urvashi Rautela I love You Viral Video: उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के साथ आपसी संबंधों को लेकर खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट (Urvashi Rautela and Rishabh Pant Controversy) लगातार वायरल हो रहे हैं। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से तस्वीरें और वीडियो शेयर की थी, जहां इंडियन क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के लिए प्रैक्टिस कर रही है। जिसपर कई लोगों का मानना है कि उर्वशी वहां क्रिकेटर ऋषभ पंत की वजह से गई थीं वहीं कुछ लोगों के अनुसार उर्वशी और ऋषभ पंत एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।

Urvashi Rautela: इस वीडियो की वजह से हुई ट्रोल

इस बीच उनका एक वीडियो भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो गया। वीडियो में वह कह रही हैं, ‘आप बोलो आई लव यू...न पहले आप बोलो आई लव यू..एक बार बोल दो..बस एक बार बोल दो।’ इस वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इंटरनेट के यूजर्स का मानना है कि यह वीडियो उन्होंने ऋषभ पंत के लिए बनाया था।

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela

ये वीडियो ऋषभ के लिए नहीं था

अब एक्ट्रेस उर्वशी ने बताया है कि यह वीडियो किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं बनाया था। इंस्टाग्राम पर उर्वशी ने अपनी स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है, ‘मैं इन दिनों वायरल हो रहे मेरे आई लव यू वाले वीडियो के बारे में फिर से स्पष्ट करना चाहती हूं .. कि यह केवल केवल एक्टिंग के लिए ही बनाया गया था ये न तो किसी के लिए था और ना हीं किसी वीडियो कॉल से था।’

कैसे शुरू हुई ऋषभ और उर्वशी की कॉन्ट्रोवर्सी?

हाल ही में उर्वशी ने एक इंटरव्यू (Urvashi Rautela Viral Interview) दिया जो वायरल खूब वायरल हुआ था। इस इंटरव्यू में, उर्वशी ने कहा कि ‘मिस्टर आरपी’ उनसे मिलने के लिए होटल की लॉबी में लगभग 10 घंटे तक इंतजार करते रहे लेकिन वह सो रही थी। लोगों के अनुसार वह ऋषभ के बारे में बात कर रही थीं। इसके जवाब में ऋषभ पंत ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा ‘यह अजीब है कि कैसे लोग केवल फेमस होने और लाइमलाइट में आने के लिए इंटरव्यू में झूठ बोलते हैं। दुख की बात है कि कैसे कुछ लोग फेम के प्यासे हैं। भगवान उनका भला करे।’

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article