Sonam Kapoor throwback picture with UK PM rishi sunak: इस वक्त ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक हर जगह चर्चा में हैं। क्योंकि ऋषि भारतीय मूल के हैं और ऐसा कोई व्यक्ति पहली बार ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बना है। ऋषि सुनक के पीएम बनने के बाद से लगातार बहस हो रही है और लोगों के दो मत हैं। इसी बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो कि खूब सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल इस तस्वीर में सोनम कपूर के साथ ऋषि सुनक नजर आ रहे हैं। उनके साथ सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा भी दिख रहे हैं। ये पुरानी फोटो अब खूब वायरल हो रही है।
ऋषि के यूके के नए पीएम बनने की खबर पर बॉलीवुड की कई हस्तियां उन्हें बधाइयां दे रही हैं। सोशल मीडिया पर सभी उनकी खुशी में शामिल होते हुए बधाई दे रहे हैं। इस फोटो को संगीतकार अयान अली बंगश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो में अभिनेता सोनम कपूर, पति आनंद आहूजा के अलावा फिल्म निर्माता शेखर कपूर, और सरोद वादक अमजद अली खान सहित अन्य हस्तियां भी दिख रही हैं।
ऋषि सुनक के पीएम बनने के बाद अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट किया था और लिखा कि,जय भारत... अब ब्रिटेन के पास अपने देश के प्रधानमंत्री के रूप में एक नया वायसराय है। इसके अलावा फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी एक ट्वीट किया था।
रवीना टंडन ने भी ट्विटर हैंडल पर इस खबर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एएनआई के एक ट्वीट के जवाब में लिखा, 'दिवाली इस साल खास लग रही है! इंडिया वर्सेज पाक 2022 और ऋषि सनक... यह सबके लिए अच्छा है। आप सभी वो हासिल करें जो आपने तय किया है, आपके सभी सपने सच हों।'
आपको बता दें, सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 20 अगस्त को मुंबई में बेटे वायु का स्वागत किया बै। सोनम ने हाल ही में एक ग्रैंड दिवाली पार्टी रखी थी, जिसमें कई सेलिब्रिटी फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ने शिरकत की थी।
