बॉलीवुड

The Roshans की सक्सेस पार्टी में पहुंचे उदित नारायण, फोटोग्राफर्स मजाक-मजाक में बोले 'एक किस हो जाए सर...'

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने गायक उदित नारायण (Udit Narayan) बीती रात द रोशन्स (The Roshans) की सक्सेस पार्टी में पहुंचे, जहां मीडिया ने उनसे मजे ले लिए। जब उदित नारायण मीडिया के सामने आए तो फोटोग्राफर्स ने तस्वीरें लेते हुए उनसे कहा 'एक किस हो जाए सर।' उदित नारायण ने फोटोग्राफर्स का जवाब नहीं दिया और सीधे अंदर चले गए।

Image

Udit Narayana

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने गायक उदित नारायण बीते दिनों किस विवाद में फंस गए थे, जिसके बाद उनका काफी मजाक उड़ा था। किस विवाद उसके बाद से ही उदित नारायण का पीछा कर रहा है और वो जहां भी जा रहे हैं लोग उनके मजे ले रहे हैं। हाल ही में उदित नारायण द रोशन्स की सक्सेस पार्टी में पहुंचे थे, जहां मीडियावालों ने उनके मजे ले लिए। मीडियावालों ने उदित नारायण की किस कंट्रोवर्सी पर कमेंट करते हुए कहा "सर एक किस हो जाए...।" इसके बाद उदित नारायण के पास कोई जवाब न रहा और वो चुपचाप वहां से चले गए। उदित नारायण का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं...

क्या है उदित नारायण किस विवाद?

अगर आपको नहीं पता है तो हम बता दें कि उदित नारायण कुछ दिनों पहले एक इवेंट में परफॉर्म करने के लिए गए थे, जहां एक फैन उनके काफी करीब आ गई। ये फैन उदित नारायण के साथ फोटो लेना चाहती थी। महिला फैन ने उदित के साथ फोटो लेने के बाद उन्हें किस कर लिया। महिला को किस करता देख उदित नारायण भी पलटकर उन्हें किस करने लगे। उदित का ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैलने लगा और लोग उनका मजाक उड़ाने लगे।

उदित नारायण ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद मीडिया से बात की और कहा, "फैंस इतने दीवाने हो जाते हैं कि क्या कहा जाए...। हम लोग ऐसे नहीं हैं। हम लोग डीसेंट हैं। कई लोग इसी तरह से कलाकारों पर प्यार बरसाते हैं। जब हम परफॉर्म करते हैं तो वहां बॉडीगार्ड भी होते हैं लेकिन कई बार फैंस करीब आ जाते हैं और फिर वो दीवानगी की हदें पार करने लगते हैं। मैं इतना ही कहूंगा कि ऐसी चीजों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article