Udit Narayan Mock his Viral Kissing Video: बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण( Udit Narayan) पिछले कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह एक फीमेल फैन को किस करते नजर आ रहे हैं। उदित के इस बर्ताव के कारण उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। हाल ही में वह अपने ही इस किस्से पर बात करते नजर आए। मजाकिया अंदाज में सिंगर ने बताया कि वह दो साल पुराना वीडियो था यार। अब उदित का ये बयान भी खूब वायरल हो रहा है।
हाल ही में सिंगर उदित नारायण( Udit Narayan) एक इवेंट में नजर आए। वह फिल्म 'पिंटू की पप्पी' के ग्रांड इवेंट में पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने गणेश आचार्य से मजाकिया अंदाज में कहा कि आपकी फिल्म का टाइटल कैसा है, पप्पी तो ठिक है ये उदित की पप्पी तो नहीं है? उनकी इस बात पर सभी हंस पड़े। तभी उदित ने आगे कहा कि यार वो दो साल पुराना वीडियो है जो अब वायरल हो रहा है। यह सुनकर सभी हैरान हो गए, हालांकि उनकी इस बात से मजाकिया माहौल बन गया।
बताते चले कि उदित नारायण की एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह अपनी तीन फीमेल फैन को गाल पर किस कर रहे हैं। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो हर किसी ने उन्हें ट्रोल किया था। बाद में उदित नारायण ने इसपर सफाई देते हुए कहा था कि हम बहुत सभ्य लोग हैं, फैंस दीवाने होते हैं वह चाहते हैं फेवरेट स्टार के साथ हाथ मिलाएं उनका हाथ चूमे।
