Shah Rukh Khan home Mannat: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बंगले मन्नत (Mannat) की सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने आई है। शाहरुख खान के घर में हाल ही में एक ऐसी घटना हुई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। बुधवार रात दो लोग 'मन्नत' की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। वो भी शाहरुख़ ख़ान की ग़ैर मौजूदगी में।हालांकि इन दोनों युवकों की हरकत जल्द ही सामने आ गई और अब इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे मामले में अब पुलिस कई तरह के एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल दोनों की उमर 19-20 साल बताई जा रही है। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद फैंस का रिएक्शन भी सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस हरकत को लोग बेहद शर्मनाक बता रहे हैं।
मन्नत की तीसरी मंजिल तक पहुंचे दोनों युवक
मन्नत की सुरक्षा में इसे बड़ी चूक बताया जा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि दोनों ही लोग माँ 'मन्नत' की तीसरी मंजिल तक भी जा पहुंचे थे। जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इसके साथ ही बता दें की पूछताछ में दोनों युवकों ने इस बात को माना है की वह गुजरात के रहने वाले हैं और शाहरुख खान से मिलना चाहते थे। इस बीच पुलिस ने आईपीसी की कई धाराओं के तहत दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गौरी खान के खिलाफ FIR
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गौरी खान के खिलाफ लखनऊ में FIR रजिस्टर हो गई है। गौरी खान के खिलाफ आईपीसी (IPC) की गैर जमानती धारा 409 में FIR दर्ज की गई है। गौरी खान के खिलाफ यह मामला लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज किया गया है।
शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार अनिल कुमार तुलसियानी, जो कि तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स लिमिटेड के सीएमडी हैं और इस कंपनी के डायरेक्टर महेश तुलसियानी और कंपनी की ब्रांड एंबेसडर गौरी खान पर यह मामला दर्ज हुआ है।
