बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की फिल्म 'Jawan' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे MC Stan, बिग बॉस के बाद चमकी किस्मत

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 2, 2023, 12:31 PM IST

MC Stan in Shah Rukh Khan Movie: बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन की किस्मत चमक गई है। रैपर एमसी स्टैन अब अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। ऐसी उम्मीदें जताई जा रही हैं कि एमसी स्टैन को शाहरुख खान की फिल्म जवान में एक रोल ऑफर हुआ है।

Image

MC Stan in Shah Rukh Khan starrer Jawan

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख खान की जवाब में नजर आ सकते हैं एमसी स्टैन।
  • एमसी स्टैन की लोकप्रियता का फायदा उठाना चाहते हैं मेकर्स।
  • एमसी स्टैन इसी साल अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकते हैं।

MC Stan in Shah Rukh Khan Movie: बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन (MC Stan) की किस्मत चमक गई है। रैपर एमसी स्टैन अब अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। वो भी बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म के साथ। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मशहूर रैपर एमसी स्टैन को शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ऑफर की गई है। पठान की सफलता के बाद अब नजरें शाहरुख खान की एक और अपकमिंग फिल्म जवान पर बनी हुई है, जो इसी साल रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान की दमदार फैन फॉलोइंग के साथ अब एमसी स्टैन की फैंस के लिए भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यह खबर तेजी से फैल रही है कि जवान के मेकर्स ने एमसी स्टैन को फिल्म में एक रोल ऑफर किया है। हालांकि इसको लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।

क्या जवान में नजर आएंगे एमसी स्टैन?

शाहरुख खान की फिल्म जवाब का कुछ हिस्सा महाराष्ट्र में भी शूट किया गया है, इसके साथ ही पुणें मेट्रो को भी फिल्म में दिखाया गया है। बिग बॉस 16 के बाद एमसी स्टैन की लोकप्रियता देशभर में ही बढ़ गई है, हालांकि महाराष्ट्र और खासकर पुणें में रैपर की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। जवाब के मेकर्स की नजरें भी एमसी स्टैन की लोकप्रियता पर ही टिकी हुई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जवान के म्यूजिक के लिए एमसी स्टैन का रैप यूज किया जा सकता है। जवान एक एक्शन फिल्म है जिसमें एमसी स्टैन का रैप म्यूजिक दमदार साबित हो सकता है।

बिग बॉस के बाद चमकी किस्मत

रैपर एमसी स्टैन की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इसी वजह से उन्होंने बिग बॉस 16 की ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली है। खासकर युवाओं के बीच एमसी स्टैन काफी फेमस हैं। इसी वजह से अब शाहरुख खान के साथ उन्हें काम करने का मौका मिलने वाला है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article