बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की पत्नी गौरी खान के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानिए क्या है पूरा मामला?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 2, 2023, 11:36 AM IST

FIR Against Gauri Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गौरी खान के खिलाफ लखनऊ में FIR रजिस्टर हो गई है। गौरी खान के खिलाफ आईपीसी (IPC) की गैर जमानती धारा 409 में FIR दर्ज की गई है।

Image

Fir Register Against Gauri Khan

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख खान की पत्नी के खिलाफ दर्ज हुई FIR।
  • गौरी खान के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज हुई है।
  • गौरी खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

FIR Against Gauri Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गौरी खान के खिलाफ लखनऊ में FIR रजिस्टर हो गई है। गौरी खान के खिलाफ आईपीसी (IPC) की गैर जमानती धारा 409 में FIR दर्ज की गई है। गौरी खान के खिलाफ यह मामला लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज किया गया है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार अनिल कुमार तुलसियानी, जो कि तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स लिमिटेड के सीएमडी हैं और इस कंपनी के डायरेक्टर महेश तुलसियानी और कंपनी की ब्रांड एंबेसडर गौरी खान पर यह मामला दर्ज हुआ है। इस पूरे मामले में फिलहाल गौरी खान या उनके परिवार की तरह से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि सोशल मीडिया पर यह खबर हवा की तरह फैल नहीं है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

इस वजह से दर्ज हुआ केस

गौरी खान के खिलाफ यह केस सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित तुलसियानी गोल्फ व्यू में एक फ्लैट की खरीददारी की वजह से दर्ज हुआ है। दरअसल एक शख्स ने इस सोसायटी में 86 लाख रुपये का एडवांस पेमेंट देकर एक प्लैट खरीदा था, बावजूद इसके उस सख्श को अभी तक मालिकाना हक नहीं दिया गया है।

पुलिस में केस दर्ज करवाते हुए सख्श ने आरोप लगाया है कि गौरी खान का विज्ञापन देखकर ही वह इस फ्लैट को खरीदा था। इस वजह से अब उनके खिलाफ में गैर जमानती मुकदमा दायर हो गया है। आरोपी ने बताया कि गौरी खान की वजह से ही उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी सेक्टर-1 पॉकेट डी में फ्लैट बुक करवाया था।

शाहरुख खान की पत्नी होने के अलावा भी गौरी खान की अपनी एक अलग पहचान है। वह फिल्म निर्माता होने के साथ ही एक मशहूर डिजाइनर भी हैं। जिन्होंने मुकेश अंबानी, रोबर्टो कावाली और रॉफ लौरेन जैसे हाई प्रोफाइल लोगों के साथ काम किया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article