बॉलीवुड

Akshay Kumar के जन्मदिन पर बेटे आरव ने यूं किया दुलार, मम्मी ट्विंकल खन्ना ने शेयर की प्यारी इनसाइड फोटो

Akshay Kumar and Aarav Photo: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने बीते दिन अपना 57वां जन्मदिन मनाया है। इस बीच अब उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें एक्टर अपने बेटे आरव के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं।

Image

Akshay Kumar and Aarav Photo

Akshay Kumar's Son Aarav Khanna: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का अपने बेटे आरव के साथ काफी प्यारा बॉन्ड है। दोनों एक साथ काफी क्वालिटी टाइम भी बिताते नजर आते हैं, सिर्फ इतना ही नहीं अक्षय और आरव की बाप-बेटे की जोड़ी फैंस की भी फेवरेट है। एक्टर ने बीते दिन 9 सितंबर 2024 को अपना 57वां जन्मदिन मनाया है। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर उनके को-स्टार्स से लेकर लाखों फैंस ने भी खूब बधाई दी हैं। इस बीच अब उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें एक्टर अपने बेटे आरव एक साथ वैकेशन एंजॉय करते दिख रहे हैं। अक्षय कुमार के बर्थडे के मौके पर उनका पूरा परिवार छुट्टियां मना रहा है। इस बीच आरव और अक्षय को एक तस्वीर में सनसेट का मजा लेते भी देखा जा सकता है। यह फोटो काफी प्यारी लग रही है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Akshay Kumar New Film Title: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म के टाइटल से उठा पर्दा, नाम जान खुला रह जाएगा मुंह

बेटे आरव ने लुटाया पापा पर प्यार

अक्षय कुमार के जन्मदिन के मौके पर उनका पूरा परिवार एक साथ टाइम बिता रहा है। अब कुछ दिन बाद 15 सितंबर को ही बेटे आरव का भी बर्थडे है और उसके कुछ दिनों बाद 25 सितंबर को अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की बेटी नितारा का भी जन्मदिन है। तो यह सितंबर का महीने अक्षय कुमार के परिवार के लिए बेहद खास होता है।

इस फोटो को शेयर करते हुए ट्विंकल खन्ना ने हार्ट इमोजी शेयर किए हैं। फोटो में अक्षय और आरव एक दूसरे को साइड हग करते हुए दिख रहे हैं। यूजर्स ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि हम आपको भी इस फ्रेम में मिस कर रहे हैं ट्विंकल।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article