बॉलीवुड

Tumbbad 2: सोहम शाह ने शुरू की फिल्म की शूटिंग, मुहूर्त पूजा में पहुंचे बोनी कपूर

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 7, 2026, 01:53 PM IST

Tumbbad 2 Shooting Start: सोहम शाह (Sohum Shah) की फिल्म तुम्बाड 2 (Tumbbad 2) की शूटिंग आखिरकार शुरू हो गई है। फिल्म की मुहूर्त पूजा आज मुंबई में हुई, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Image

शुरू हुई 'तुम्बाड 2' की शूटिंग Pic Credit: Sohum Shah Instagram

Tumbbad 2 Shooting Start: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और सोहम शाह (Sohum Shah) की अपकमिंग फिल्म तुम्बाड 2 (Tumbbad 2) इन दिनों काफी खबरों में बनी हुई है। फिल्म तुम्बाड 2 से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म में एक के बाद एक नए स्टार्स की एंट्री हो रही है। अभी हाल ही में फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने धांसू एंट्री मारी है। इसके बाद से फिल्म की शूटिंग को लेकर खबर सामने आई थी। इन सब के बीच सोहम शाह फिल्म के सेट से नई तस्वीरें शेयर की हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म से जुड़ा क्या अपडेट सामने आया है। (ये भी पढ़ें:Tumbbad 2 में हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री, बॉक्स ऑफिस पर पक्का धमाल मचाएगी फिल्म )

शेयर की मुहूर्त पूजा की तस्वीरें

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह सोहम शाह की अभी हाल ही में शेयर की गई हैं। सोहम शाह द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सोहम शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से मुहूर्त पूजा की तस्वीरें शेयर की हैं। इन वायरल हो रही तस्वीरों में प्रोड्यूसर और उनके बेटे धवल गड़ा के साथ इंडस्ट्री के दिग्गज बोनी कपूर और टुटू शर्मा भी मौजूद थे। मुंबई में फिल्म की शुरुआती शूटिंग के लिए 7-8 एकड़ में एक बहुत बड़ा सेट बनाया गया है, जो एक शहर जैसा दिखता है। फोटोज में सेट की झलक भी देखने को मिल रही है। (ये भी पढ़ें:Exclusive: 'तुम्बाड 2' के लिए सोहम शाह ने इस प्रोडक्शन हाउस से मिलाया हाथ, 200 दिन चलेगी शूटिंग)

विलेन बनेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

फिल्म तुम्बाड 2 में इस बार नए विलेन की एंट्री होने वाली हैं। सोहम शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तस्वीर डालकर एक्टर का मूवी में स्वागत किया था। खबरों के मुताबिक नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस फिल्म में विलेन बनने वाले हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री के बाद फिल्म को लेकर बज और भी बढ़ गया है।

Tumbbad 2 Shooting Start

शुरू हुई 'तुम्बाड 2' की शूटिंग Pic Credit: Sohum Shah Instagram

कब रिलीज होगी फिल्म

सोहम शाह की साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म तुम्बाड ने धमाल मचा दिया था। 6 साल बाद मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट को लाने का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म साल 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article