बॉलीवुड

Tumbbad 2 में हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री, बॉक्स ऑफिस पर पक्का धमाल मचाएगी फिल्म

Tumbbad 2 Update: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक से एक फिल्में पाइपलाइन में है। इस बीच उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री फिल्म तुम्बाड में हो गई है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- instagram

Tumbbad 2 Update: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। साथ ही ओटीटी वर्ल्ड में भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अच्छा काम किया है। वो हर मामले में बॉलीवुड के बाकी स्टार्स को टक्कर देते हैं। इस बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री फिल्म तुम्बाड में हो गई है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

फिल्म तुम्बाड 2 में हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री

फिल्म तुम्बाड 2 को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आधिकारिक तौर पर 'तुम्बाड 2 ' में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। जूम/टाइम्स नाउ ने पहले ही एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया था कि फिल्म के मेकर्स या अक्षय खन्ना या तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी को विलेन के रोल के लिए सोच रहे थे। अब लगता है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मेकर्स ने फाइनल कर दिया है। उनके किरदार के बारे में अभी ज्यादा डिटेल्स नहीं बताई गई हैं, लेकिन मेकर्स ने कहा है कि उनका रोल सीक्वल की लोक कथाओं और मनोवैज्ञानिक कहानी का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। प्रोडक्शन जल्द ही शुरू होने वाला है और यह प्रोजेक्ट अब सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक बन चुका है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें ''तुम्बाड ' की कहानी पसंद थी। आईएएनएस के मुताबिक, जब प्रोड्यूसर-एक्टर सोहम शाह ने उन्हें सीक्वल का विजन बताया तो वे तुरंत कहानी से जुड़ गए और इस सफर में शामिल हो गए। उन्होंने अपने किरदार को जटिल और गहरा बताया है, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सोहम शाह और पेन स्टूडियोज के साथ इतने बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए उत्साह जताया।

तुम्बाड को मिला था प्यार

जूम की पहले की रिपोर्ट में भी कहा गया था कि तुम्बाड 2 की कहानी में एक मजबूत खलनायक बहुत जरूरी है। टीम चाहती है कि वह किरदार सिर्फ डरावना न हो, बल्कि भावनात्मक रूप से भी गहरा हो। सोहम शाह ने भी नवाजुद्दीन के शामिल होने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नवाजुद्दीन हर रोल में कुछ नया करते हैं। उनका किरदार सीक्वल की कहानी को ताकत देगा। बता दें कि तुम्बाड साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस मूवी को काफी तगड़ा रिस्पॉन्स मिला था। अब सभी की नजरें तुम्बाड 2 पर टिकी हुई है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article