बॉलीवुड

'Tu Meri Main Tera Main Teri Tu Mera' में करण जौहर संग काम करने पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'मैं इसे पूरी करूंगा...'

Kartik Aaryan on Working With Karan Johar: कार्तिक आर्यन ने बीते साल बड़ी घोषणा करते हुए बताया था कि वो करण जौहर के साथ फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरी तू मेरा' (Tu Meri Main Tera Main Teri Tu Mera) कर रहे हैं। करण संग काम करने पर कार्तिक ने कहा कि मैं इसी पूरी करूंगा।

Image

Karan Johar-Kartik Aaryan

Kartik Aaryan on Working With Karan Johar: साल 2024 के खत्म होते-होते कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और करण जौहर ने अपने फैन्स को बड़ी खुशखबरी दी थी। कार्तिक आर्यन और करण जौहर ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी घोषणा करते हुए बताया था कि वो एक नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरी तू मेरा' (Tu Meri Main Tera Main Teri Tu Mera) के साथ आ रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दिन करण जौहर (Karan Johar) के साथ काम करने पर कार्तिक आर्यन ने बड़ा खुलासा किया है। कार्तिक आर्यन ने यहां तक बताया कि वो करण जौहर के साथ इस मूवी को पूरा करेंगे।

करण जौहर के साथ फिल्म पूरी करेंगे कार्तिक आर्यन

द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा, 'अभी मैं उनके साथ फिल्म कर रहा हूं। हम साथ में कर रहे हैं ये फिल्म और मुझे लगता ये फिल्म तो होगी। ये फिल्म मैं पूरी तरह करूंगा और वो भी पूरी तरह करेंगे।' कार्तिक आर्यन ने आगे बताया कि यह फिल्म बहुत ही स्पेशल होने वाली है। कार्तिक आर्यन ने करण जौहर के साथ बांड को 'लव और हेट रिलेशनशिप' का नाम दिया।

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरी तू मेरा' का निर्देशन समीर विदवान्स कर रहे हैं। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए मेकर्स की तलाश जारी है। अभी तक यह फाइनल नहीं हुआ है कि इस मूवी में कार्तिक आर्यन को ऑनस्क्रीन कौन सी एक्ट्रेस रोमांस करती दिखाई देखी। इस मूवी के अलावा कार्तिक आर्यन के पास 'पति पत्नी और वो 2' और 'भूल भुलैया 4' भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article