बॉलीवुड

फ्लॉप न हो जाए TMMTMTTM, गलत वक्त पर रिलीज हो रही कार्तिक-अनन्या की रॉम-कॉम!!

TMMTMTTM Box Office Buzz: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की नई फिल्म तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी सिनेमाघरों में कदम रखने के लिए तैयार है लेकिन दर्शकों के बीच में इसको लेकर वो एक्साइटमेंट नजर नहीं आ रही है, जो दिखनी चाहिए थी। ऐसे में ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि ये मूवी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी।

Image

Image Source: TMMTMTTM Movie

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रिसमस 2025 पर रिलीज होगी कार्तिक-अनन्या की रॉम-कॉम
  • ऑडियंस में नहीं बन पा रहा है TMMTMTTM का बज
  • कार्तिक-अनन्या की जोड़ी भी नहीं लुभा पा रही है

TMMTMTTM Box Office Buzz: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की नई रॉम-कॉम तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है, जिनके साथ कुछ साल पहले कार्तिक आर्यन की लड़ाई काफी मशहूर हुई थी लेकिन कार्तिक आर्यन का सितारा इस लड़ाई के बाद ऐसा मजबूत हुआ कि इंडस्ट्री के सबसे बड़ी फिल्मकार को भी लड़ाई को किनारे करके कार्तिक के साथ हाथ मिलाना ही पड़ा। कार्तिक आर्यन इस वक्त सफलता के रथ पर सवाल हैं और एक के बाद एक उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं लेकिन क्या तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी कार्तिक आर्यन का विजय रथ उसी रफ्तार से आगे बढ़ा पाएगी, जिसकी उम्मीद है या फिर लम्बे वक्त के बाद कार्तिक आर्यन को एक फ्लॉप मूवी के साथ संतोष करना पड़ेगा? (इसे भी पढ़ें: 'Saat Samundar Paar गाना खराब कर दिया', कार्तिक-अनन्या को पानी पी-पीकर कोस रहे दर्शक)

असल में जब से कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की नई फिल्म तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी का ट्रेलर रिलीज हुई है तब से ही दर्शकों के बीच में ये बातें तेज हैं कि ये फिल्म कुछ भी नया पेश नहीं करने वाली है। फिल्म का ट्रेलर अच्छा है, जिसमें हीरो-हीरोइन के बीच तीखी नोंक-झोक के साथ-साथ क्यूट और रोमांटिक मूमेंट हैं लेकिन क्या दर्शक साल के अंत में ये देखना चाहते हैं, ये सबसे बड़ा सवाल है। अगर ट्रेड पंडितों और इंटरनेट पर दर्शकों के बीच हो रही चर्चाओं की बात करें तो 3 बड़े कारण नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से कार्तिक-अनन्या की तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटती नजर आ रही है। आइए आपको इन कारणों के बारे में विस्तार से बताते हैं। (इसे भी पढ़ें: धुरंधर से नहीं पड़ता कार्तिक आर्यन - अनन्या पांडे की 'TMMTMTTM' को फर्क, करण जौहर ने कहा- 'हर फिल्म का अपना...)

घिसी-पिटी कहानी में कुछ भी नयापन नहीं

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की नई फिल्म की कहानी को देखें तो इसमें कुछ भी नया नजर नहीं आ रहा है। बॉलीवुड ने ऐसे कपल की कहानी कई दफा बनाई है, जो अचानक मिलते हैं, उनमें नोंक-झोक होती है और फिर उनमें प्यार हो जाता है। प्यार पाने के लिए वो दरिया पार करते हैं और आंखों से आंसू बहाते हैं। ये जवानी है दीवानी, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, लव आजकल और ना जानें कितनी ही मूवीज हैं, जिनकी कहानी इसी तरह की है।

गलत वक्त पर हो रही है रिलीज

साल 2025 खत्म हो रहा है। क्रिसमस 2025 और न्यूईयर 2026 की हैप्पी वाइव लोगों के दिलों में है और ऐसे में तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी के मेकर्स को लगा होगा कि अपनी मूवी रिलीज करने का सही वक्त है लेकिन यहीं पर वो मात खा गए हैं। फिल्म तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी रिफ्रेशिंग मूवी लग रही है लेकिन इस वक्त आधे लोगों पर धुरंधर का भूत सवार है और आधे लोग वेकेशन मूड में हैं। ये मुश्किल ही लग रही है कि क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी को उतने दर्शक मिल पाएंगे, जिसने इसे मिलने चाहिए।

कार्तिक आर्यन नहीं पेश कर रहे हैं कुछ भी नया

एक्टर कार्तिक आर्यन इस दौर के सबसे बेहतरीन रॉम-कॉम एक्टर हैं, जिनके ऊपर क्यूट बॉय या दिल टूटे आशिक के रोल्स परफेक्ट लगते हैं लेकिन तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी में वो कुछ भी नया नहीं ला रहे हैं। ऑडियंस उन्हें ऐसे रोल्स में पहले भी देख चुकी है और यही कारण है कि मूवी का ट्रेलर वो बज नहीं बना पाया है, जिसकी उम्मीद थी। इसका असर फिल्म पर पड़ता साफ दिख रहा है, जिस कारण इसकी एडवांस बुकिंग चौंकाने वाली नहीं है। मेकर्स को भी इस बात का अंदाजा है, इसी कारण उन्होंने एडवांस बुकिंग रिलीज से मात्र 2 दिन पहले शुरू की है।

कितने करोड़ की ओपनिंग लेने का है अनुमान?

अगर ट्रेड से सामने आ रही जानकारी की मानें तो फिल्म तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी को लेकर एडवांस बुकिंग ठंडी ही पड़ी हुई है लेकिन फिर भी ये फिल्म क्रिसमस फेस्ट की वजह से 8-10 करोड़ रुपये की ओपनिंग आराम से ले लेगी। बहुत सारे दर्शक छुट्टियां मनाने के लिए गए हैं लेकिन फिर भी इसे ठीक-ठाक दर्शक मिलने की उम्मीद है। धुरंधर पहले ही सिनेमाप्रेमियों की भूख शांत कर चुकी है, ऐसे में तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी से चौंकाने वाले आंकड़े की उम्मीद करना मुश्किल है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article