Karan Johar on Dhurandhar Success: कार्तिक आर्यन( Kartik Aryan) और अनन्या पांडे( Ananya Pandey) की अपकमिंग मूवी 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' रिलीज के लिए तैयार है। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे फैंस का प्यार मिल रहा है। फिल्म इस क्रिसमस पर रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि कुछ समय पहले खबर सामने आ रही थी कि धुरंधर की रफ्तार को देखते हुए, रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है। लेकिन अब फिल्म निर्माता करण जौहर ने खुद कहा है कि वह धुरंधर की वजह से फिल्म को आगे नहीं बढ़ा रहे। कारण जौहर ने धुरंधर की कमाई की तारीफ की ही साथ ही बताया कि उनकी फिल्म में क्या खास है।
हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान ने करण जौहर( Karan Johar) ने कहा कि उनकी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' तय डेट पर ही रिलीज हो रही है। धुरंधर की वजह से फिल्म को पोस्टपोन नहीं किया जा रहा। करण जौहर ने साफ कहा कि धुरंधर की सफलता से मेरी फिल्म को कोई फर्क नहीं पड़ता । यहां पर करण जौहर ने क्लियर किया कि उनकी फिल्म का जॉनर बिल्कुल अलग है। यह दर्शकों को रोमांटिक वर्ल्ड में ले जाएगी।
करण जौहर ने की धुरंधर की तारीफ
करण जौहर ने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर की जमकर तारीफ की। करण ने कहा कि धुरंधर फिल्म में कलाकारों ने कमाल का काम किया है। उन्होंने रणवीर सिंह को फिल्म की सफलता के लिए बधाई दी। बॉक्सऑफिस के माहौल पर बात करते हुए करण जौहर ने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर पूरा भरोसा है। साथ ही उन्होंने सिनेमाघरों में चल रही दूसरी फिल्मों की सफलता की भी सराहना की। उनका कहना था कि ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ दर्शकों को अभी रिलीज़ हुई फिल्मों से बिल्कुल अलग तरह का अनुभव देगी।
उन्होंने कहा कि ‘अवतार:फायर एण्ड एश’ को लेकर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके बावजूद उन्होंने दोहराया कि खासकर त्योहारों के सीजन में रिलीज हो रही उनकी फिल्म को लेकर वे पूरी तरह आश्वस्त हैं।
