बॉलीवुड

Tu Jhoothi Main Makkaar: लव रंजन ने Ranbir Kapoor को बिना बताए कर डाली Kartik Aaryan संग शूटिंग? जानें सच्चाई

Kartik not doing cameo in Tu Jhoothi Main Makkaar: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए इस बात पर पक्की मुहर लगा दी है कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) उनकी अपकमिंग फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkaar) में कैमियो करते नहीं दिखाई देंगे। कार्तिक आर्यन और डायरेक्टर लव रंजन (Luv Ranjan) एक-दूसरे के काफी करीब हैं, जिस कारण ऐसी अफवाहें उड़ी थीं।

Image

Tu Jhoothi Main Makkaar: लव रंजन ने Ranbir Kapoor को बिना बताए कर डाली Kartik Aaryan संग शूटिंग? जानें सच्चाई

Kartik not doing cameo in Tu Jhoothi Main Makkaar: बॉलीवुड के गलियारों से बीते दिनों ऐसी खबर सामने आई थी कि बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन डायरेक्टर लव रंजन की अपकमिंग मूवी तू झूठी मैं मक्कार में स्पेशल कैमियो करते दिखेंगे। कार्तिक आर्यन डायरेक्टर लव रंजन की सभी सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, जिस कारण हर किसी को इस खबर पर भरोसा भी हो चला लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। तू झूठी मैं मक्कार के एक्टर रणबीर कपूर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए साफ किया है कि कार्तिक आर्यन उनकी फिल्म में कैमियो करते नहीं दिखेंगे।

रणबीर कपूर ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में बताया है, 'मैं भी लव रंजन से पूछा था कि क्या उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ मुझे बिना बताए शूटिंग कर ली क्या? तो लव ने कहा कि मैंने कार्तिक के साथ अपनी फिल्म के लिए कोई शूटिंग नहीं की है। मैं आपको बता दूं कि मैंने तू झूठी मैं मक्कार के लिए कार्तिक आर्यन के साथ एक भी शॉट नहीं दिया है। मैंने भी अफवाहों के बारे में सुना है लेकिन ये सच नहीं हैं।'

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म तू झूठी मैं मक्कार इस वीकेंड सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। लम्बे समय के बाद बॉलीवुड की तरफ से अच्छी रॉमकॉम सिनेमाघरों में कदम रख रही है, जिस कारण दर्शक इसके लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म के गाने और डायलॉग्स अभी से लोगों की जुबान पर हैं। वैसे आप होली के मौके पर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की तू झूठी मैं मक्कार देखेंगे या नहीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article