बॉलीवुड

Tu Jhoothi Main Makkaar Review: यंग ऑडियंस के दिलों पर छा जाएगी Ranbir Kapoor-Shraddha Kapoor की जोड़ी

Tu Jhoothi Main Makkaar Review: विदेशों से सामने आ रहे रिस्पांस के मुताबिक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की अपकमिंग फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkaar) दर्शकों का जमकर मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस फिल्म को यंग दर्शक काफी पसंद करेंगे क्योंकि लव रंजन ने इसे उन्हें ध्यान में रखकर बनाया है।

Image

Tu Jhoothi Main Makkaar Review: यंग ऑडियंस के दिलों पर छा जाएगी Ranbir Kapoor-Shraddha Kapoor की जोड़ी

Tu Jhoothi Main Makkaar Review: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अदाकारा श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का इंतजार दर्शक बड़े लम्बे समय से कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के अवतार में दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर और गाने दर्शकों को काफी पसंद आए हैं, जिस कारण हर कोई तू झूठी मैं मक्कार का इंतजार बेसब्री से कर रहा है। अगर विदेशों से सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की यह मूवी काफी एंटरटेनिंग है, जो होली के मौके पर दर्शकों का जमकर मनोरंजन करेगी।

उमैर संधू ने दो ट्वीट करके लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म तू झूठी मैं मक्कार यंग जनरेशन के दर्शकों को काफी पसंद आने वाली है। उमैर संधू के ट्वीट के अनुसार, 'तू झूठी मैं मक्कार एक यंग लव स्टोरी है, जो जवान दर्शकों को काफी पसंद आएगी। फिल्म में रणबीर-श्रद्धा की फ्रेश जोड़ी है और इसका म्यूजिक भी काफी कमाल का है। फिल्म की स्टोरी इंगेजिंग है और डायरेक्शन कमाल का है। यह ब्लॉकबस्टर है।'

उमैर संधू ने अपने दूसरे ट्वीट में श्रद्धा कपूर की तारीफ करते हुए लिखा है कि तू झूठी मैं मक्कार में उन्होंने बहुत ही शानदार काम किया है। उमैर के अनुसार, 'तू झूठी मैं मक्कार में श्रद्धा कपूर ने कमाल का काम किया है। यह उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट हो सकता है। उन्होंने जिस कॉन्फिडेंस से यह किरदार प्ले किया है और जिस अंदाज में डायलॉग्स बोले हैं उसे देख काफी अच्छा लगता है। यह फिल्म श्रद्धा कपूर की जब वी मेट साबित हो सकती है।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article