बॉलीवुड

Bhool Bhulaiyaa 3 के लिए Tripti Dimri ने चार्ज की डबल फीस, Animal के बाद रातों-रात बढ़ें एक्ट्रेस के भाव

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 14, 2024, 06:00 PM IST

Tripti Dimri Fees in Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में काफी पसंद किया गया है, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को भाभी 2 के नाम से बुलाया जाता है। इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस ने भूल भुलैया 3 के लिए डबल फीस चार्ज की है।

Image

Tripti Dimri Doubles her Fees for Bhool Bhulaiyaa 3

Tripti Dimri Fees in Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) में काफी पसंद किया गया है। फिल्म एनिमल के बाद से ही तृप्ति डिमरी की पॉप्यूलैरिटी अचानक आसमान छूने लगी है। तृप्ति डिमरी को सोशल मीडिया पर भाभी 2 के नाम से बुलाया जाता है। इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस ने भूल भुलैया 3 के लिए डबल फीस चार्ज की है। एनिमल की पॉप्यूलैरिटी का तृम्ति जमकर फायदा उठा रही हैं। एक्ट्रेस को मेकर्स ने भूल भुलैया 3 के लिए काफी अच्छी फीस दी है, जिसके बाद अब धीरे-धीरे तृप्ति के करियर का ग्राफ भी बढ़ता नजर आ रहा है।

भाभी 2 यानी तृप्ति डिमरी को कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलौया 3 में देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि मूवी में तृप्ति डिमरी के रोल को लेकर अभी मेकर्स ने ज्यादा कुछ रिवील नहीं किया है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

तृप्ति डिमरी ने भूल भुलौया 3 के लिए चार्ज की इतनी फीस

न्यूज 18 की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक तरफ जहां तृप्ति डिमरी ने एनिमल के लिए 40 लाख रुपये चार्ज किए थे, वहीं दूसरी और अब फिल्म भूल भुलैया 3 के लिए एक्ट्रेस को 80 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। जिससे पता चल रहा है कि तृप्ति के करियर का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर जा रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article