Tina Ahuja on Govinda Divorce Rumours: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा( Govinda) और उनकी पत्नी के बीच तलाक की बातें आग पकड़ रही है। पिछले कुछ समय से यह खबर सामने आ रही है कि कपल के रिश्ते में कुछ ठिक नहीं चल रहा और दोनों अलग हो रहे हैं। हालांकि इस बात में कितना सच है ये तो खुद गोविंदा और सुनीता ही बता सकते हैं। इन सभी अफवाहों के बीच स्टार की बेटी टीना आहूजा( Tina Ahuja) ने अपना बयान दिया है। मां-बाप के रिश्ते पर उन्होंने साफ-साफ सच्चाई बता दी है।
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, टीना ने कहा, "ये सब अफ़वाहें हैं, मैं इन अफ़वाहों पर ध्यान नहीं देती।" इन खबरों पर अपने माता-पिता की रिएक्शन बताते हुए, टीना ने कहा, "क्या बोलूँ मैं? वो तो देश में भी नहीं है। इसके साथ ही टीना ने आगे कहा , 'मुझे एक खूबसूरत परिवार पाकर बहुत खुशी हुई है और मैं मीडिया, फैंस और प्रियजनों से मिले प्यार, चिंता और समर्थन के लिए वाकई आभारी हूं।' टीना के इस बयान से ये साफ हो गया है कि दोनों स्टार्स के बीच सब सही चल रहा है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोविंदा( Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा( Sunita Ahuja) ने पिछले साल कोर्ट में डिवोर्स के लिए अर्जी दी थी। उसके बाद यह मामला लंबा चला और कोर्ट ने दोनों को कॉउन्सलिंग के लिए बुलाया। हालांकि बाद में गोविंदा के वकील का बयान सामने आया कि ये सभी पुराने बातें हैं, दोनों के बीच सबकुछ ठिक है। यह बात तब सामने आई जब गोविंदा की पत्नी सुनीता ने अपने इंटरव्यूज के दौरान खुलासा किया कि गोविंदा और मैं अलग-अलग घर में रहते हैं।
