बॉलीवुड

गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का खुलासा, बोलीं 'उतार-चढ़ाव आ रहे...'

Tina on Govinda-Sunita Divorce Rumours: लंबे समय से गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के तलाक की अफवाहें मीडिया में उड़ रही हैं। इन अफवाहों के फैलने के बाद अब कपल की बेटी टीना आहूजा ने खुलकर बात की और कहा कि कुछ साल अच्छे नहीं रहे हैं।

Image

Pic Credit: Instagram

Tina on Govinda-Sunita Divorce Rumours: 90 के दशक के सुपरस्टार रहे गोविंदा (Govinda) की पर्सनल लाइफ लगातार चर्चा में बनी हुई है। कई रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया जा रहा है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) आने वाले दिनों एक-दूसरे से तलाक ले सकते हैं। मीडिया में लगातार गोविंदा और सुनीता आहूजा की तलाक की अफवाहों के उड़ने के बाद अब उनकी बेटी टीना आहूजा ने बड़ा खुलासा किया है। टीना आहूजा ने बताया कि हालात काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं।

गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी ने तोड़ी चुप्पी

सुनीता आहूजा द्वारा पोस्ट किए गए लेटेस्ट व्लॉग में उनकी बेटी टीना आहूजा ने तलाक की अफवाहों पर खुलकर बात की। उन्होंने महिला दिवस पर अपनी मां को सरप्राइज दिया। उन्हें एक सॉलिटेयर अंगूठी भी गिफ्ट में दी। टीना ने अपने माता-पिता के तलाक की अफवाहों के बारे में भी बात की। टीना ने बताया कि बीते कुछ साल ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं। व्लॉग की शुरुआत में टीना ने कहा, 'हम महिलाएं दूसरों के लिए बहुत कुछ करती हैं लेकिन खुद के बारे में सोचना भूल जाती हैं। इसलिए मैंने अपनी मां के लिए कुछ खास करने का सोचा।' (इसे भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा, मेकर्स ने डील की फाइनल)

इसके बाद स्क्रीन पर गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबर दिखाई गई। टीना ने इन अफवाहों पर बात करते हुए कहा, 'बीते दो साल कुछ खास नहीं रहे हैं। यह काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं।' व्लॉग में टीना अपनी मां के लिए फूल और कार्ड लेकर आती दिखाई दीं। इससे पहले सुनीता ने गोविंदा पर कोमल नाम की एक एक्ट्रेस के साथ अफेयर का आरोप लगाया था। सुनीता आहूजा द्वारा लगाए गए इन आरोपों की गोविंदा ने बेबुनियाद बताया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article