Sitaare Zameen Par OTT Release: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' को मेकर्स ने नौ महीने पहले यानी 20 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया था। आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी इस मूवी में आमिर खान (Aamir Khan) ने बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाई थी। आमिर खान के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने लगभग नौ महीनों के बाद आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन रिलीज करने का निर्णय ले लिया है। तो चलिए जानते हैं मेकर्स इस मूवी को कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम कराने जा रहे हैं।
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी 'सितारे जमीन पर'
आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' आने वाले दिनों में सोनीलिव पर प्रीमियर होगी। यह स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होने वाली पहली हिंदी फिल्म होगी। इंस्टाग्राम पर सोनीलिव ने 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर जारी किया। उन्होंने बताया कि छोटे कद के बास्केटबॉल कोच और 10 तूफानी सितारों की कहानी दिखाई गई है। 'सितारे जमीन पर' स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' का रीमेक है, जो 2018 में रिलीज हुई थी। हैरानी की बात यह है कि जब फिल्म पहली बार सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब आमिर ने कहा था कि इसे ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम नहीं कराया जाएगा। बाद में इसे भारत और विदेश में पे-पर-व्यू फॉर्मेट के जरिए यूट्यूब पर उपलब्ध कराया गया था। (इसे भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन के बाद लक्ष्य ने भी छोड़ दी 'दोस्ताना 2' !! करण जौहर की बढ़ी चिंता)
फाइनली अब आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' को मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव पर स्ट्रीम कराने जा रहे हैं। इस मूवी में आमिर खान ने एक बदनाम बास्केटबॉल कोच की भूमिका प्ले की है। इस मूवी में आमिर खान के अलावा जेनेलिया देशमुख, आशीष पेंडसे, अरूश दत्ता, आयुष भंसाली, ऋषि शाहनी, गोपीकृष्णन के वर्मा, ऋषभ जैन, वेदांत शर्मा, सिमरन मंगेशकर, संवित देसाई और नमन मिश्रा सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दिए हैं।
