बॉलीवुड

RD Burman Biopic: स्पेशल कैमियो करेंगे Akshay Kumar, नीरज पांडे ने की तगड़ी प्लानिंग

Akshay Kumar in RD Burman Biopic: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो बड़ी खबर सामने आई है उसके मुताबिक नीरज पांडे की आर. डी. बर्मन की बायोपिक में अक्षय कुमार का एक स्पेशल रोल होने वाला है।

Image

नीरज पांडे की नई फिल्म का हिस्सा होंगे अक्षय कुमार

Akshay Kumar in RD Burman Biopic: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक नीरज पांडे ने साल 2013 में आई 'स्पेशल 26' और 2015 में रिलीज हुई 'बेबी' जैसी फिल्मों में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ काम किया है। ये दोनों ही फिल्में दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई गई थीं। इन दोनों फिल्मों की सफलता के बाद अब नीरज पांडे और अक्षय कुमार के फिर से साथ में काम करने की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि नीरज पांडे के निर्देशन में बनने जा रही आर.डी. बर्मन की बायोपिक में अक्षय कुमार को एक स्पेशल अपीयरेंस करते हुए देखा जाएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Jennifer Winget ने अपनी हल्दी सेरेमनी का शेयर किया शानदार वीडियो, एक्ट्रेस ने ढोल पर जमकर लगाए ठुमके)

स्पेशल रोल में नजर आएंगे अक्षय कुमार

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक नीरज पांडे ने मशहूर संगीतकारआर.डी. बर्मन के जीवन बनने जा रही फिल्म के लिए अक्षय कुमार संग हाथ मिलाया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार को एक स्पेशल रोल में देखा जाएगा। हालांकि अक्षय कुमार इस मूवी में किस तरह का किरदार निभा रहे हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस मूवी का हिस्सा बनने के लिए अक्षय कुमार भी उत्साहित हैं। फिल्म की कहानी फरहान अख्तर संभाल रहे हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार अक्षय और नीरज एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। नीरज ने जैसे ही भूमिका सुनाई, अक्षय तुरंत मान गए। यह स्पेशल अपीयरेंस है लेकिन कहानी में इसका खास महत्व है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: TV पर डेब्यू के लिए तैयार Ajay Devgn, क्राइम बेस्ड शो से करेंगे धमाका; यहां जानें पूरी डिटेल)

Haiwaan

Haiwaan

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार को आखिरी बार फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में देखा गया। यह फिल्म दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई करने में सफल रही है। फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, परेश रावल और राजपाल यादव सहित कई कलाकार मौजूद हैं। आने वाले दिनों में अक्षय कुमार को प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'हैवान' में देखा जाएगा। इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान लीड रोल में नजर आएंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article