बॉलीवुड

टाइगर श्रॉफ ने शुरू की 'बागी 4' के लिए तीन धमाकेदार गानों की शूटिंग, सामने आई डिटेल

Baaghi 4 Update: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब है। इस बीच बागी 4 को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक टाइगर श्रॉफ ने बागी 4 के गानों की शूटिंग शुरू कर दी है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Image

baaghi 4 source-instagram

Baaghi 4 Update: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की अपकमिंग फिल्म बागी 4 (Baaghi 4) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। ये फिल्म टाइगर के लिए काफी जरूरी है। लोगों का ये मानना है कि अगर टाइगर की ये मूवी फ्लॉप हो गई तो उनके करियर पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। बागी 4 के लिए दर्शक भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं क्योंकि टाइगर को एक्शन अवतार में देखना सबको पसंद आता है। इस बीच बागी 4 को लेकर एक अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक टाइगर श्रॉफ ने बागी 4 के गानों की शूटिंग शुरू कर दी है।

टाइगर श्रॉफ ने शुरू की शूटिंग

मिड-डे के अनुसार बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 अब अपने प्रोडक्शन के फाइनल स्टेज पर है। टाइगर श्रॉफ ने 12 जुलाई से एक गाने की शूटिंग शुरू कर दी है। टाइगर श्रॉफ ने इस गाने के लिए खूब मेहनत की है। बता दें कि बोरीवली के एक स्टूडियो में तीन दिनों तक शूट होगा। इस गाने को गणेश आचार्य कोरियोग्राफ कर रहे हैं। खबर है कि गानों की शूटिंग मुंबई और बाकी जगहों पर होगी। इसे पूरी तरह सीक्रेट रखने की कोशिश हो रही है।

कब रिलीज होगी टाइगर श्रॉफ की बागी 4

बताते चलें कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 इसी साल 5 सितंबर को रिलीज होगी। इस मूवी में टाइगर श्रॉफ के अलावा सोनम बाजवा और संजय दत्त भी नजर आएंगे। मालूम हो कि पंजाबी एक्टेस सोनम बाजवा ने हाल ही में हाउसफुल 5 से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया है। फिल्म हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई है। एक्ट्रेस सोनम बाजवा की कई फिल्में पाइपलाइन में है। वहीं संजय दत्त, रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में दिखाई देंगे। ये मूवी 5 दिसंबर को रिलीज होगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article