बॉलीवुड

Lag Jaa Gale: जाह्नवी कपूर संग पहली दफा रोमांस करेंगे टाइगर श्रॉफ, करण जौहर ने बनाई जोड़ी

Lag Jaa Gale Movie: निर्माता करण जौहर जल्द ही डायरेक्टर राज मेहता के साथ लग जा लगे नाम की फिल्म शुरू करने वाले हैं, जिसमें जाह्नवी कपूर और टाइगर श्रॉफ मुख्य किरदारों में दिखेंगे। लग जा लगे इस साल के अंत तक शुरू होगी और मेकर्स इसे साल 2026 के मध्य में दर्शकों के सामने पेश करेंगे।

Image

Lag Jaa Gale

Lag Jaa Gale Movie: करण जौहर के बैनर के लिए गुड न्यूज और जुग जुग जियो जैसी फैमिली एंटरटेनर बना चुके डायरेक्टर राज मेहता जल्द ही एक दफा फिर से धर्मा प्रोडक्शन के साथ हाथ मिलाने वाले हैं। पिंकविला की ताजा खबर की मानें तो राज मेहता जल्द ही एक रिवेंज लव स्टोरी शुरू करने वाले हैं, जिसमें वो एक नए कपल को दर्शकों के सामने पेश करेंगे। राज मेहता की इस अपकमिंग फिल्म का नाम लग जा गले होगा, जिसमें वो टाइगर श्रॉफ और जाह्नवी कपूर को कास्ट करने जा रहे हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट को करण जौहर की तरफ से हरी झंडी मिल गई है और दोनों कलाकारों ने इसे करने के लिए हामी भर दी है।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने पोर्टल को बताया है, 'राज मेहता की अगली फिल्म एक रिवेंज ड्रामा है, जिसके लिए उन्होंने टाइगर श्रॉफ को कास्ट करने का मन बनाया है। फिल्म में वो टाइगर के अपोजिट जाह्नवी कपूर को साइन करेंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट पर इन दिनों लगातार काम चल रहा है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। टाइगर और जाह्नवी दोनों ने ही इस स्क्रिप्ट के लिए हरी झंडी दिखा दी है। करण जौहर आने वाले दिनों में इस मूवी का ऐलान करेंगे।'

फिल्म के टाइटल के बारे में बात करते हुए सूत्र ने बताया, 'धर्मा प्रोडक्शन ने कई सारे टाइटल्स पर विचार किया लेकिन आखिर में उन्होंने लग जा गले फाइनल किया है क्योंकि कहानी के हिसाब से ये टाइटल एकदम फिट है। फिल्म में न केवल मेकर्स जबरदस्त एक्शन दिखाएंगे बल्कि एक शानदार लव स्टोरी भी नजर आएगी। राज मेहता की लग जा गले एक बिग बजट एक्शन एंटरटेनर होगी, जिसमें टाइगर ऐसा एक्शन करते दिखेंगे, जो अब तक दर्शकों ने नहीं देखा है।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article