बॉलीवुड

Tiger 3 में मिशेल ली ने कैटरीना संग हफ्तों तक की थी टॉवल सीक्वेंस की प्रैक्टिस, ऐसे शूट हुआ था सीन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 27, 2023, 03:26 PM IST

टाइगर 3 (Tiger 3) में सलमान खान (Salman Khan) के साथ कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने भी दमदार एक्शन किया है। इसकी छोटी सी झलक ट्रेलर में देखने को मिली थी। फिल्म में कैटरीना ने हॉलीवुड एक्ट्रेस मिशेल ली के साथ टॉवल सीन किया है। हॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि ये सीन कैसे शूट हुआ था।

Image

Katrina Kaif Tiger 3 (credit pic: instagram)

Tiger 3: सलमान खान (Salman Khan), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और इमरान हाशमी (Imran Hashmi) की फिल्म टाइगर 3 को लेकर बज बना हुआ है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों को धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला था। इस साल दिवाली पर फिल्म रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर में कैटरीना के टॉवल वाले सीन ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था। अब कैटरीना संग इस सीन को करने वाली एक्ट्रेस मिशेल ली ने बताया कि कैसे ये फाइट सीक्वेंस शूट हुआ था। हॉलीवुड एक्ट्रेस मिशेल ली ने कहा कि इस सीन की उन्होंने कैटरीना के साथ 2 हफ्तों तक रिहर्सल की थी।

एक्ट्रेस ने आगे कहा,जब भी हम इस सीन को शूट कर रहे थे तभी भी एपिक था। हमने लड़ाई को सीखा और इसकी प्रैक्टिस शूटिंग से कई हफ्तों पहले से की थी। इस फिल्म का सेट काफी खूबसूरत था और लड़ाई करने में काफी मजा आया। एक इंटरनेशनल फिल्म में काम करके बहुत अच्छा लग रहा है।

ऐसे शूट हुआ था टाइगर 3 का टॉवल सीन

एक्ट्रेस ने कहा, कैटरीना बहुत ही ग्रेसफुल और प्रोफेशनल थीं। उन्होंने हर मूवमेंट को सही रखने में बहुत मेहनत की। उनके साथ काम करना बहुत ही आसान था। एक्ट्रेस ने कहा, इस सीन के दौरान टॉवल को अपने शरीर से जोड़े रखना बहुत ही मुश्किल था। वॉर्डरोब सबसे बड़ा चैलेंज था। सीन के दौरान टॉवल और फाइटिंग मूवमेंट को साथ रखना काफी चैलेंजिंग था। मिशेल ली एक्शन सीन करने में माहिर हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article