Sajini Shinde ka Viral video Box Office Prediction: राधिका मदान (Radhika Madan), निम्रत कौर (Nimrit Kaur) और भाग्यश्री (Bhagyshree) की फिल्म सजनी शिंदे का वायरल वीडियो सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी सजनी नाम की लड़की पर केंद्रित है। राधिका मदान ने सजनी का रोल प्ले किया है। फिल्म में निम्रत कौर पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई दी। निम्रत और राधिका ने फिल्म में दमदार एक्टिंग की है। फिल्म का निर्देशन मिखिल मुसाल ने किया है।
सजनी शिंदे का वायरल वीडियो को दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। आइए जानते हैं फिल्म अपने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का बिजनेस करेगी। ट्रेंड एनालिस्ट के अनुसार, फिल्म को पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिलेगा।
जानें सजनी शिंदे का वायरल वीडियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
क्राइम थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। फिल्म की दमदार कहानी दर्शकों का दिल जीत रही हैं। राधिका और निम्रत साथ में पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। लंबे समय बाद भाग्यश्री बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। सजनी शिंदे का वायरल वीडियो के साथ कंगना रनौत की तेजस भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। कंगना की फिल्म तेजस के रिलीज का इंतजार फैंस को बेसब्री से था। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंगना की तेजस को धीमी शुरुआत मिली है। फिल्म पहले दिन 2 से 3 करोड़ की कमाई कर सकती है। तेजस से पहले कंगना की चंद्रमुखी 2 रिलीज हुई थी।
