Tiger 3 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्म टाइगर 3 से बड़े परदे पर धमाल करते हुए नजर आ रही है। 12 नवंबर को टाइगर 3 ने सिनेमाघरों में आतिशबाजी की थी। ऐसे में फिल्म का क्रेज फैंस के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ कटरीना कैफ और विलेन के रूप में इमरान हाश्मी नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में फिल्म के रिलीज के छठे दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर अब तक फिल्म के कितने करोड़ो का कलेक्शन कर लिया है।
सलमान खान (Salman Khan) स्टारर फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) भारत के साथ-साथ विदेश में भी अच्छी कमाई कर रही है। वहीं ने पांच दिन के अंदर-अंदर 188.25 करोड़ तक का मोटा कलेक्शन करने में कामयाब हुई है। ऐसे में अब सैकनिल्क साइट के अनुसार फिल्म छठे दिन 13 करोड़ का कलेक्शन किया है, ऐसे में फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। इस कमाई को देख मेकर्स काफी खुश नजर आ रहे हैं।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो टाइगर 3 ने अब तक 300 करोड़ रूपए ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो 71 करोड़ रूपए हुए है। इसी के साथ फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सभी कलाकारों की एक्टिंग ने सभी को अपना दीवाना बना लिया है।
