Irrfan Khan honoured by the Ministry of Information and Broadcasting: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन शानदार अभिनेता को उनके दमदार काम के साथ हमेशा याद किया जाता रहेगा। इरफान खान (Irrfan Khan) का निधन 29 अप्रैल 2020 में हुआ। अभिनेता अपनी जिंदगी में कैंसर के आगे जंग हार गए। आज उनके निधन को 6 साल हो गए हैं और इस मौके पर तमाम फैंस उन्हें किसी न किसी तरह याद कर रहे हैं, लेकिन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने अभिनेता को सम्मानित किया है। मंत्रालय की तरफ से सोशल मीडिया पर उनकी जर्नी का एक बेहतरीन वीडियो शेयर कर उन्हें याद किया गया है। (ये भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद 2027 में नेक्स्ट मूवी शुरू करेंगे Aditya Dhar, रेस में सबसे आगे Ranveer Singh)
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शेयर किया इरफान खान का दिल छू लेने वाला वीडियो
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से ट्विटर पर इरफान खान का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो के जरिए मंत्रालय ने इरफान खान को अक्सर उनके शानदार अभिनय और भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित और याद किया है। इस वीडियो में अभिनेता के हर उस किरदार को याद किया गया है। इस वीडियो में इरफान खान की फिल्म मदारी, जुरासिक वर्ल्ड, द लंच बॉक्स, पान सिंह तोमर, द नेमसेक, संडे, की कुछ क्लिप को जोड़ा गया है और 1 मिनट 48 सेकंड का यादगार वीडियो बनाया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'महान अभिनेता इरफान खान को श्रद्धांजलि देते हुए, जिनकी प्रामाणिकता और कलात्मकता ने भारतीय सिनेमा को ऊंचाइयों पर पहुंचाया और दुनिया भर में तारीफ हासिल की। (ये भी पढ़ें: वामशी पेडिपल्ली संग सलमान खान स्टारर में हुई Rajpal Yadav की एंट्री, शूटिंग भी कर डाली शुरू)
