बॉलीवुड

'Tere Ishk Mein' को टॉक्सिक कहे जाने पर कृति सेनॉन ने दिया रिएक्शन, बोलीं 'ये लोगों का नजरिया...'

Kriti Sanon on Tere Ishk Mein Being Called Toxic: कुछ दिनों पहले मशहूर निर्माता-निर्देशक आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी कृति सेनॉन (Kriti Sanon) और धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishq Mein) रिलीज हुई। जूम से बात करते हुए इस मूवी को टॉक्सिक बुलाए जाने पर अब कृति सेनॉन ने रिएक्शन दिया है।

Image

Pic Credit: Facebook

Kriti Sanon on Tere Ishk Mein Being Called Toxic: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) को हालिया रिलीज हुई फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishq Mein) देखा गया। इस मूवी को दर्शकों की और मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलीं। कृति सेनॉन के साथ फिल्म में साउथ सुपरस्टार धनुष नजर आए। कृति सेनॉन और धनुष को जोड़ी को ऑनस्क्रीन काफी पसंद भी किया गया। यही वजह है कि 'तेरे इश्क में' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में भी सफल रही। हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कृति सेनॉन फिल्म 'तेरे इश्क में' को टॉक्सिक बताए जाने पर रिएक्शन दिया है।

'तेरे इश्क में' मूवी को टॉक्सिक बुलाए जाने पर बोलीं कृति सेनॉन

जूम के साथ बात करते हुए कृति सेनॉन ने बताया कि आज की दुनिया में 'टॉक्सिक' और 'रेड फ्लैग' जैसे शब्द बहुत आम हो गए हैं। इन बातों पर लोगों का रिएक्शन उनके नजरिए पर डिपेंड करता है। कृति सेमनों ने कहा, 'टॉक्सिक और रेड फ्लैग जैसी बातें होना अब कॉमन है। यह अच्छी चीज है कि हम इस बारे में बात करते हैं। कई लोगों को लगता जिया कि एक समय दोनों चीजें सही और गलत हो सकती हैं। आपका नजरिया किसी एक इंसान के प्रति नहीं हो सकता, जो कि अच्छी बात है क्योंकि इंसान गलतियां करते हैं। आपका दिल अगर गलत नहीं है या आप अच्छे इंसान नहीं है और आपसे कोई गलती नहीं हुई है तो आपने अब तक जो भी किया उसके पीछे कोई कारण तो रहा होगा। यह केवल एक नजरिए की बात है।'

वर्कफ्रंट की बात करें कृति सेनॉन और धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' मूवी का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। इस मूवी में प्रकाश राज, सुशील दहिया और माहिर मोहिउद्दीन कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कृति सेनॉन को जल्द ही फिल्म 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article