Mohabbatein Cast Then & Now: मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'मोहब्बतें' साल 2000 में 27 अक्टूबर के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और उदय चोपड़ा सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आए थे। यह फिल्म अपने जमाने की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 'मोहब्बतें' के गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। 'मोहब्बतें' को रिलीज हुए लगभग 25 साल हो गए हैं। इन सालों में 'मोहब्बतें' की कास्ट के लुक्स भी बहुत बदलाव आया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तो चलिए 'मोहब्बतें' के एक्टर्स के तब और अब के लुक्स पर डालते हैं एक नजर...
'मोहब्बतें' वही फिल्म है, जिसने अमिताभ बच्चन के करियर को एक बार पटरी पर ला दिया था। इन 25 में अमिताभ बच्चन के तब और अब के लुक में अंतर साफ देखा जा सकता है।
शाहरुख खान ने फिल्म 'मोहब्बतें' में राज आर्यन मल्होत्रा का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। तब लेकर अब तक शाहरुख खान के लुक में भी बहुत बदलाव आया है।
किम शर्मा को फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अलग पहचान मिली थी। इस मूवी में किम शर्मा की एक्टिंग भी शानदार थी। 25 साल पहले रिलीज हुई फिल्म में किम शर्मा एकदम यंग थीं। अब उनका लुक इस तस्वीर में देखा जा सकता है।
जिमी शेरगिल ने भी 'मोहब्बतें' मूवी में लीड रोल प्ले किया था। अब जिमी 55 साल के हो गए हैं। 25 साल पहले रिलीज हुई इस मूवी में जिमी किसी चॉकलेटी बॉय से कम नहीं लग रहे थे।
'मोहब्बतें' मूवी में ऐश्वर्या राय के हुस्न की दुनिया कायल थी। बढ़ती उम्र के साथ ऐश्वर्या राय के लुक में काफी बदलाव आया है। दोनों फोटो में अंतर साफ पता किया जा सकता है।
'मोहब्बतें' मूवी में जुगल हंसराज के स्टाइलिश लुक की लड़कियां दीवानी हो गई हैं। 25 सालों में जुगल हंसराज का लुक काफी बदल गया है, जो फोटो में नजर भी आ रहा है।
शमिता शेट्टी को भी फिल्म 'मोहब्बतें' से इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। 25 सालों में शमिता शेट्टी भी एकदम बदल गई हैं। अब शमिता 46 साल की हैं।
उदय चोपड़ा को 'मोहब्बतें' में शमिता शेट्टी के अपोजिट कास्ट किया गया था। 25 साल पहले उदय चोपड़ा एकदम यंग थे। बीते सालों में उदय के लुक भी खूब बदलाव आया है।
प्रीति झंगियानी ने भी फिल्म 'मोहब्बतें' में अहम भूमिका निभाई थी। प्रीती अब 45 साल की हैं। लगभग 25 साल पहले प्रीति की खूबसूरती एक फैन्स दीवाने हो गए थे।