बॉलीवुड

Tejas Box Office Collection Day 3: रविवार को भी नहीं चमकी कंगना रनौत की किस्मत, मूवी ने की इतनी कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 30, 2023, 08:22 AM IST

Tejas Box Office Collection Day 3 Prediction: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्में एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई तेजस ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी खराब कमाई वीकेंड पर भी जारी रखी है। आइए इसके तीसरे दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Tejas Box Office Collection Day 3

Tejas Box Office Collection Day 3 Prediction: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्में एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो रही हैं। कोरोना पेंडेनिक के बाद से ही कंगना के फिल्मी करियर पर लगा ग्रहण खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहले धाकड़, फिर थलाइवी और अब तेजस, बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं। अब तेजस की बात करें तो फिल्म में कंगना एक एयरफोर्स ऑफिस की भूमिका निभा रही हैं। मूवी में देशभक्ति के उनके जज्बे को फैंस सलाम कर रहे हैं। हालांकि मूवी के सभी शो खाली पड़े हुए हैं। वीकेंड पर भी मूवी ने बेहद कम कमाई की है।

कंगना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस से मूवी को सिनेमाघरों में जाकर देखने की विनती की है। बावजूद इसके फिल्म की कमाई लगातार गिरती ही जा रही है। आइए अब तेजस के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई तेजस

पहले वीकेंड के बार भी कंगना की मूवी कोई कमाल नहीं कर पाई है। फिल्म की कुल कमाई भी 10 करोड़ के पार नहीं पहुंची है। शनिवार को जहां तेजस ने 1.30 करोड़ की कमाई की थी, वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को तेजस ने 1.25 करोड़ तक की कमाई कर ली है। जिसके बाद अब लगभग तय हो गया है कि कंगना की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह धराशायी हो गई है। कंगना का सोशल मीडिया पोस्ट भी फिल्म को नहीं बचा पाया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article