बॉलीवुड

'Dhurandhar' को देख झूम उठीं अक्षय खन्ना की एक्स-गर्लफ्रेंड तारा शर्मा, बांधे तारीफों के पुल

Tara Sharma Praise Akshaye Khanna in Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना द्वारा निभाई गई रहमान डकैत की भूमिका को हरकोई पसंद कर रहा है। ऐसे में अब अक्षय खन्ना की एक्स-गर्लफ्रेंड रहीं तारा शर्मा ने भी 'धुरंधर' की तारीफ करते हुए पोस्ट शेयर किया है।

Image

Pics Credit: Instagram

Tara Sharma Praise Akshaye Khanna in Dhurandhar: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) की चर्चा चारोंओर हो रही हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह सहित बाकी कलाकारों की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है लेकिन एक नाम इस समय सभी दर्शकों के दिमाग पर छाया हुआ है और वो है अक्षय खन्ना। रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना को हरकोई पसंद कर रहा है। वहीं दूसरी ओर अरबी ट्रैक FA9LA अक्षय खन्ना की वायरल डांस एंट्री ने उन्हें इंटरनेट पर सभी का चहेता बना दिया है। ऐसे में अब 'धुरंधर' देखने के बाद अक्षय खन्ना की एक्स-गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा शर्मा (Tara Sharma) ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है।

अक्षय खन्ना के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए तारा शर्मा ने लिखा, 'अक्षय को बहुत-बहुत बधाई! हमने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन हमारे इंस्टाग्राम फीड 'धुरंधर' से भरे हुए हैं! खासकर यह गाना और आपकी एंट्री! आपको और आपकी टीम को बहुत शुभकामनाएं! इस गाने में आपका स्वैग, आपका औरा... हम दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं, आप हमेशा से ही एक्टिंग के प्रति जुनूनी हैं और आपको इसे कायम रखते देखना वाकई शानदार है।'

तारा शर्मा ने आगे लिखा, 'आप वो प्राइवेट पर्सन हैं, जिन्हें मैं जानती हूं। बहुत खुश हूं क्योंकि आपकी शांतिपूर्ण तरह से की गई कड़ी मेहनत रंग ला रही है।' बहुत कम लोग यह जानते हैं कि तारा शर्मा और अक्षय खन्ना ने एक-दूसरे को डेट किया था। 2007 में करण जौहर के चैट शो में अक्षय ने खुलकर अपनी निजी जिंदगी के बारे में चल रही अटकलों का जवाब देते हुए कहा, 'यह एक सच्चा रिश्ता है।' कई सालों तक साथ में रहने एक बाद इनका ब्रेकअप हो गया और तारा शर्मा ने साल 2007 में रूपक सलूजा संग शादी की।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article