Kartik Aaryan-Johnny Depp: रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल लगातार कई वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। इस इवेंट से बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की एक फोटो सामने आई है, जिसे अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फोटो में कार्तिक आर्यन के साथ हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन और जॉनी डेप (Johnny Depp) की यह तस्वीर इंटरनेट की दुनिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। ऐसे में अब दोनों एक्टर्स को साथ में देखने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दें कि इन्हें साथ में फिल्म करनी चाहिए। कईयों को लग रहा है कि जॉनी डेप की फिल्म से कार्तिक आर्यन हॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।
जॉनी डेप संग वायरल हुई कार्तिक आर्यन की फोटो
कार्तिक आर्यन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए पोस्ट को कैप्शन दिया, 'पाइरेट्स ऑफ द रेड सी? जैकस्पैरो एंड रूहबाबा।' कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट ने फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। एक यूजर ने इस फोटो को देखने के बाद कमेंट में लिखा, 'जैकस्पैरो और रूहबाबा को साथ में एक फिल्म करनी चाहिए।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन को जल्द ही करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) में देखा जाएगा। यह मूवी 25 दिसंबर के दिन रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में दिखाई देंगी। इस मूवी के अलावा कार्तिक आर्यन ने 'नागजिला' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। कार्तिक आर्यन को आने वाले दिनों में फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' में भी देखा जाएगा।
