Tanushree Dutta files FIR Against Rakhi Sawant: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने दावा किया है कि वह राखी सावंत के खिलाफ अब लीगल एक्शन लेने जा रही हैं, उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ FIR भी दर्ज करवा दी है। इसी के साथ ही तनुश्री ने एक्टर नाना पाटेकर के खिलाफ भी काफी बयानबाजी की है, उन्होंने एक्टर पर भी कई संगीन आरोप लगाए हैं। अब तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने राखी सावंत पर आरोप लगाया कि मी टू के समय साल 2018 में उन्हें मेंटली परेशान किया गया। राखी सावंत ने न सिर्फ उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की बल्कि कई गलत बयान भी दिए। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
दोबारा मुश्किलों में फंसी राखी सावंत
तनुश्री दत्ता ने मीडिया को दिए बयान में कहा, 'मैं राखी सावंत के खिलाफ FIR दर्ज करवाने आई हूं। उन्होंने साल 2018 में मीटू आंदोलन के वक्त उन्हें काफी परेशान किया था। जिसके बाद अब FIR दर्ज हो गई है।'
इसी के साथ ही नाना पाटेकर को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'नाना की इमेज बॉलीवुड में बेहद खराब है। वह सिर्फ दिखावे की समाजसेवा करते हैं। उनके एक्ट्रेस के साथ अफेयर हैं। वह फैमिली के साथ नहीं रहते।' तनुश्री दत्ता के ये बयान सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
