पंजाबी

Himanshi Khurana ने खोली बिग बॉस में सलमान खान के भेदभाव की पोल, कहा- 'मुझे बोलने ही नहीं देते थे..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 11, 2023, 03:05 PM IST

Himanshi Khurana on Salman Khan: पंजाबी मॉडन और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने अब आखिरकार अपनी बिग बॉस जरनी और सलमान खान को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि बिग बॉस से वापस आने के बाद से उन्होंने काफी खराब समय देखा है। आइए उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

Image

Himanshi Khurana on Salman Khan

Himanshi Khurana on Salman Khan: पंजाबी मॉडन और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना (Himashi Khurana) ने अब आखिरकार अपनी बिग बॉस जरनी और सलमान खान (Salman Khan) को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि बिग बॉस से वापस आने के बाद से उन्होंने काफी खराब समय देखा है। हिमांशी खुराना ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने बिग बॉस के एक्सपीरियंस, रिलेशनशिप और सलमान खान को लेकर भी खुलासे किए हैं। उनकी इन बातों को सुनकर कई लोग दंग रह गए हैं। हिमांशी ने साफ तौर पर सलमान पर भेदभाव करने के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद अब सलमान फैंस के बीच भी खलबली मच गई है। हिमांशी का ये बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

हिमांशी ने खोली सलमान खान की पोल

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में हिमांशी ने खुलासा किया कि बिग बॉस के घर में उन्हें कई बार कुछ बोलना होता था, तो उन्हें चुप करवा दिया जाता था। सलमान एक सीनियर आर्टिस्ट हैं केवल इसी वजह से वह घर में चुप रहीं। हिमांशी ने अपने बयान के जरिए इस बात की ओर इशारा किया है कि सलमान ने एक होस्ट के तौर पर उनके साथ भेदभाव किया है।

बता दें कि हिमांशी खुराना बिग बॉस 13 में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थीं, सीजन में शहनाज और उनके बीच काफी विवाद भी देखने को मिला था।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article