बॉलीवुड

Tanu Weds Manu 3: कंगना रनौत ने दी पक्की खबर, तनु वेड्स मनु 3 पर बोलीं- 'जल्द शूटिंग शुरू करूंगी..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 27, 2023, 08:14 AM IST

Tanu Weds Manu 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म तेजस (Tejas) के प्रमोशन को लेकर बिजी चल रही हैं। अब कंगना ने अपनी फिल्म तुन वेड्स मनु पार्ट 3 को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि वह जल्द ही मूवी की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।

Image

Tanu Weds Manu 3

Tanu Weds Manu 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म तेजस (Tejas) के प्रमोशन को लेकर बिजी चल रही हैं। इन दिनों कंगना रामलीला मैदान से लेकर कई जगह इंटरव्यू देती भी नजर आ रही हैं। अब उनकी फिल्म तेजस आज 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हो गई है। फिल्म में कंगना एक एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका निभा रही हैं। इसी के साथ ही अब कंगना रनौत के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आ गई है। जिसका खुलासा कंगना ने खुद एक इंटरव्यू में किया है।

एक्ट्रेस की ऑल टाइम फेवरेट फिल्म तुन वेड्स मनु का एक और सीक्वल अब बनने जा रहा है। फिल्म का पार्ट 2 पहले ही साल 2015 में रिलीज किया गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर काफी सक्सेसफुल रहा था। अब फिल्म का तीसरा पार्ट भी जल्द ही बनने वाला है। आइए कंगना रनौत के बयान पर एक नजर डालते हैं।

‘मैं जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाली हूं’

कंगना रनौत ने IMDb को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘तनु वेड्स मनु मेरे लिए एक ऑल टाइम फेवरेट मूवी है, जिसे मैं कभी भी और किसी भी वक्त देख सकती हैं। इस फिल्म के लिए शूटिंग करना भी मेरे लिए पिकनिक की तरह ही था। अब हम जल्द ही तनु वेड्स मनु 3 के लिए शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं।’

इससे पहले जब आर माधवन से पार्ट 3 को लेकर पूछा गया तो एक्टर ने कहा, ‘पार्ट 3 को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें हैं और वैसा ही ओरिजिनल कंटेंट दे पाना आसान काम नहीं हैं।’

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article