बॉलीवुड

Tejas की रिलीज से पहले Kangana Ranaut के खाते में गिरी एक और फिल्म! नाम सुनकर खुशी से झूम उठेंगे फैंस

Kangana Ranaut To Cast In Queen 2: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कंगना रनौत की मूवी 'तेजस' आज ही रिलीज हुई है। वहीं अब उनके खाते में एक और मूवी आ गई है।

Image

Kangana Ranaut के खाते में गिरी 'क्वीन 2'

Kangana Ranaut To Cast In Queen 2: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी फिल्मों से तो लोगों को इंप्रेस किया ही है। साथ ही एक्ट्रेस हमेशा अपने बेबाकपन के कारण भी चर्चा में रहती हैं। कंगना रनौत की 'तेजस' (Tejas) को रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, जिसे लेकर फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं। खास बात तो यह है कि अब उनके खाते में एक और फिल्म गिर गई है। दरअसल, कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की 'क्वीन' की सफलता के बाद अब विकास बहल ने 'क्वीन 2' बनाने का फैसला किया है।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने 'क्वीन' के जरिए दर्शकों को खूब इंप्रेस किया था। इस मूवी के गाने आज भी लोगों के जुबान पर रहते हैं। वहीं अब विकास बहल ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में बताया कि 'क्वीन 2' (Queen 2) बनाने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड लाइफ संग बातचीत के दौरान विकास बहल से पूछा गया कि क्या वह 'क्वीन 2' बनाने के बारे में सोचते हैं। इसपर उन्होंने जवाब दिया, "मैं रोजाना ही 'क्वीन 2' बनाने के बारे में ख्याल करते हुए जागता हूं। और सच बताऊं तो एक दिन मैं इस मूवी का ऐलान भी करूंगा।"

विकास बहल ने बताया कि 'क्वीन 2' कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बगैर हो ही नहीं सकती है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं क्रेडिट नहीं लूंगा। लेकिन कंगना बहुत ही शानदार एक्ट्रेस हैं और मैं उनके बगैर 'क्वीन 2' के बारे में सोच भी नहीं सकता। मैं फिल्म केवल उन्हीं के साथ बनाऊंगा और किसी के साथ नहीं।" बता दें कि इसके अलावा भी कंगना रनौत के खाते में कई बड़ी फिल्में मौजूद हैं, जिसमें 'मणिकर्णिका रिटर्न्स' और 'इमरजेंसी' शामिल है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article