बॉलीवुड

विराट कोहली से प्यार करती थीं तमन्ना भाटिया? एक्ट्रेस ने सालों बाद बताया सच

Tamannaah Bhatia on dating rumours with Virat Kohli: बॉलीवुड और साउथ की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में तमन्ना भाटिया ने विराट कोहली संग अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया है। ऐसी खबरें सामने आई थी कि तमन्ना और विराट कोहली ने एक दूसरे को डेट किया था। इस विषय पर तमन्ना ने सालों बाद रिएक्ट किया है।

Image

Pic Credit- Virat Kohli/Tamannaah Bhatia (instagram)

Tamannaah Bhatia on dating rumours with Virat Kohli: साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया आए दिन अपनी पर्सन लाइफ की वजह से चर्चा में बनी रहती है। तमन्ना भाटिया का हाल ही में विजय वर्मा से ब्रेकअप हुआ है। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। बता दें कि तमन्ना भाटिया का नाम अबतक कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो तमन्ना ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को डेट किया था। इस मामले में पर अब तमन्ना ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

तमन्ना भाटिया ने कही ये बात

तमन्ना भाटिया ने लल्लनटॉप से बातचीत में विराट कोहली संग कथित अफेयर पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि ये बस अफवाह थी इसमें कोई सच्चाई नहीं थी। तमन्ना ने कहा, 'मुझे बहुत बुरा लगता है क्योंकि मैं उनसे सिर्फ एक दिन के लिए मिली थी। शूटिंग के बाद मैं विराट से कभी नहीं मिली। ना मैंने उनसे बात की, ना ही उनसे मुलाकात हुई।' बता दें कि तमन्ना का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के साथ भी जुड़ा था। इस मामले पर तमन्ना ने कहा, 'मजाक-मजाक में अब्दुल रज्जाक। इंटरनेट मजेदार जगह है। हां, इंटरनेट के अनुसार मैंने अब्दुल रज्जाक से कुछ समय के लिए शादी कर ली थी। माफ कीजिए सर, आपके दो-तीन बच्चे हैं। मुझे नहीं पता आपकी जिंदगी कैसी है।' बता दें कि तमन्ना और अब्दुल रज्जाक को एक ज्वैलरी शॉप पर साथ देखा गया था। इसके बाद इन दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हो गई थी।

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का रिश्ता

बताते चलें कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की पहली मुलाकात लस्ट स्टोरीज 2 के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई और तमन्ना और विजय एक दूसरे को डेट करने लगे। काफी समय तक विजय और तमन्ना रिश्ते में थे। हालांकि अब दोनों के रास्ते अलग हो गए है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article