Kareena Kapoor Khan's Son Taimur: बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपनी प्यारी सी फैमिली के साथ काफी सारा क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं। करीना और सैफ के दोनों बेटे तैमूर और जेह, सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहते हैं। करीना को हाल ही में 'सिंघम अगेन' में देखा गया था। जिसके बाद से ही वह अपने पर्सनल लाइफ पर अधिक फोकस कर रही हैं। करीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है कि उनका बड़ा बेटा तैमूर उनकी 'सेवा' कैसे करता है। यह फोटोज अब काफी वायरल होने लगी हैं और फैंस इन्हे खूब पसंद भी कर रहे हैं। यहां इनपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- बीते 6 सालों में Sajid Khan को कई बार आया था आत्महत्या करने का ख्याल, दर्द बयां करते हुए कहा, 'मीटू के आरोपों ने मुझे...'
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने स्टिलेटोज के साथ चलते हुए तैमूर की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। जबकि उनकी पीठ कैमरे की ओर है। तस्वीर में तैमूर को काले रंग का सूट पहने देखा जा सकता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''मां की सेवा इस साल और हमेशा के लिए हैप्पी न्यू ईयर दोस्तों। जल्द ही और तस्वीरें आ रही हैं, देखते रहिए।'
बच्चों के साथ अनोखा है करीना का रिश्ता
तैमूर और जेह, अपने दोनों बेटों के साथ ही करीना कपूर खान का रिश्ता का अनोखा है। अब अपनी प्रोफेशनल लाइफ से फ्री होकर वह अपने बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी साथ की फोटोज काफी वायरल होती हैं।
