बॉलीवुड

शादी के बाद सास-ससुर के साथ डेनमार्क में रहती है तापसी पन्नु!! एक्ट्रेस ने खोले शादी के बाद की लाइफ के राज

Taapsee Pannu talk about her In-Laws: शादी के करीब एक साल बाद तापसी पन्नु ने अपने सास-ससुर और परिवार के बारे में बात की है। अपनी पर्सनल लाइफ को छिपाकर रखने वाली तापसी ने बताया कि इंडिया की ही तरह वह अपने सास-ससुर के साथ रहती है। इसके लिए उन्हें खूब मेहनत भी करनी पड़ी।

Image

Image Source: Instagram

Taapsee Pannu talk about her In-Laws: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नु ( Taapsee Pannu) अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात नहीं करती है। यही वजह है की एक्ट्रेस ने अपनी शादी भी गुपचुप तरीके से की थी। जिसकी भनक तक किसी को नहीं लगी थी। पिछले साल ही तापसी ने अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बो( Mathias Boe) से शादी की थी। तापसी शादी के बाद डेनमार्क शिफ्ट हो गई। हालांकि वह मुंबई और डेनमार्क में ट्रेवल करती रहती है। हाल ही में तापसी ने अपनी शादीशुदा लाइफ पर खुलकर बात की है। साथ ही बताया है की ससुराल वालों के साथ उनका रिश्ता कैसा है।

तापसी पन्नु ( Taapsee Pannu) ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ दिए इंटरव्यू में बताया कि शादी के बाद उन्हें सास-ससुर को अपने साथ रखने के लिए बड़ी मेहनत करनी पड़ी। क्योंकि डेनमार्क में ऐसी कोई रिवाज नहीं है कि बच्चों की शादी के बाद माँ-बाप उनके ही साथ रहे। जबकि इंडिया में ये सब नॉर्मल है। डेनमार्क में हमारा एक घर के जिसमें एक फ्लोर मेरे सास-ससुर रहते हैं, जहां पर उनका ग्राउन्ड है, अलग से गेस्ट रूम है। एक फ्लोर पूरा उनका है। दूसरे फ्लोर पर हम रहते हैं। अपने सास-ससुर को साथ रहने के लिए हमनें उन्हें खूब समझाया, तब जाकर उन्होंने हामी भरी। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे परिवार के साथ रहना अच्छा लगता है और फिर जब घर पर हम नहीं होते तो उनका होना जरूरी भी है।

मुंबई में है एक्ट्रेस

तापसी पन्नु ( Taapsee Pannu) ने बताया कि इन दिनों वह मुंबई में है। और यहाँ बैठकर डोसा खा रही हैं, तापसी ने बताया कि मीडिया गलत इनफॉर्मेशन दे रही है। मैं डेनमार्क में नहीं रह रही हूँ। हालांकि उन्होंने यह क्लियर किया कि वह सर्दियों में इंडिया आती है और गर्मियों में डेनमार्क चली जाती है। तापसी पन्नु के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल-खेल में' नजर आई थी। इन दिनों तापसी अपनी अगली फिल्म गांधारी की शूटिंग कर रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article