बॉलीवुड

Taapsee Pannu ने जमाने के आगे कबूली अपनी Mathias Boe संग शादी, साथ ही बताया क्यूं लिए चोरी छुपे सात-फेरे

Taapsee Pannu Accept Marriage with mathias: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू कई समय से अपनी मैथियास बो संग शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी। हालांकि उन्होंने अब अपनी शादी सभी के आगे कबूल ली है और यह भी बताया की उन्होंने सीक्रिट वेडिंग क्यूं रचाई।

Image

Taapsee Pannu Accept Marriage with mathias

Taapsee Pannu Accept Marriage with mathias: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। जैसा की सभी को पता है की एक्ट्रेस ने पिछले महीने मार्च में एक्ट्रेस ने सभी से चोरी छुपे अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो संग शादी के बंधन में बंध गई है। शादी से जुड़ी तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तो हुईं, लेकिन खुद कपल ने इस खबर पर कोई बयान नहीं दिया ना की जमाने के सामने कबूला। हालांकि अब एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर खुलासा किया और ना कबूलने पर वजह भी बताई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

हिंदुस्तान टाइम्स को इंटरव्यू देते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने बताया की हां उनकी शादी बॉयफ्रेंड मैथियास बो (Mathias Boe) संग हो गई है। साथ ही शादी को सीक्रेट रखने पर एक्ट्रेस बताया की वो नहीं समझ पा रही थी क्या वह लोगों को अपनी पर्सनल लाइफ में शामिल करूं या नहीं। क्या वह अपनी शादी को बाकी सेलेब्स की तरह पब्लिक में ओपन रखें या नहीं, यह मैं हूं जिसने इसको अपनाया, न कि मेरे साथी ने, न ही उन लोगों ने जो शादी में शामिल थे।

मैं इस बारे में पक्की नहीं हूं कि वहां होने पर मैं कैसा महसूस करती, इसलिए मैंने इसे अपने तक ही सीमित रखा है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया की मैं शादी को लोगों के सामने बताना नहीं चाहती थी, क्योंकि तब मैं इस बात को लेकर चिंतित होने लगूँगी की लोग इसे कैसे सोचेंगे की बजाए मैं कैसे रहना चाहती हूं। इसी के साथ बात दें की शादी राजस्थान में हुई करीबी दोस्त और रिश्तेदारों के बीच में।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article